मुंबई।नवपाड़ा पीपल्स वेलफेयर कमेटी तथा सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल कदीर शेख के लगातार प्रयासों से नवपाड़ा क्षेत्र में वर्षों पुरानी जलभराव की गंभीर समस्या का समाधान किया गया है।मुंबई महानगर पालिका H/पूर्व विभाग के मेंटेनेंस डिपार्टमेंट,सांसद वर्षा ताई, तथा विधायक वरुण सरदेसाई द्वारा दिए गए लिखित पत्रों और सहयोग के चलते यह कार्य संभव हो सका।
रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सीनियर डिविजनल इंजीनियर (SR DEN/S BCT) अजय सिंह,ADEN/T/S परेल अखिलेश कुमार मिश्रा,सीनियर सेक्शन इंजीनियर BAMY अरविंद कुमार सिंह, तथा चीफ सेक्शन इंजीनियर पवार के मार्गदर्शन और निर्देशों में यह महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया।इस कार्य के अंतर्गत गेट नंबर 18 के उत्तर दिशा में स्थित नाला नंबर 22 पर रेलवे ट्रैक के नीचे 4 फीट चौड़े पाइप डालकर पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था की गई। इससे नवपाड़ा घास बाजार, नवपाड़ा गांवठाण, घरों, दुकानों और बांद्रा स्टेशन रोड पर होने वाले जलजमाव की समस्या से राहत मिली है।इस कार्य को सफल बनाने में रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं का भी सराहनीय योगदान रहा।नवपाड़ा पीपल्स वेलफेयर कमेटी एवं क्षेत्र के सभी रहिवासियों ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए रेलवे विभाग, जनप्रतिनिधियों एवं सभी सहयोगियों का दिल से आभार व्यक्त किया है।
