Breaking News

नेस्को सेंटर में हुई कथित ड्रग्स पार्टी,पार्टी में प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Orhan Awatramani (ओरी) की मौजूदगी

नेस्को सेंटर में हुई कथित ड्रग्स पार्टी,पार्टी में प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Orhan Awatramani (ओरी) की मौजूदगी

मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में आयोजित एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित रूप से ड्रग्स पार्टी होने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। इस घटना में दो युवाओं की मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्रकरण में दो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पहला, कार्यक्रम को राज्य उत्पाद शुल्क विभाग से विधिवत अनुमति प्राप्त थी। आयोजन स्थल पर रात 1:30 बजे तक शराब परोसने का लाइसेंस भी दिया गया था। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान शराब के साथ बड़े पैमाने पर ड्रग्स के सेवन के आरोप सामने आए हैं, जिससे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

दूसरा महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इस पार्टी में प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Orhan Awatramani (ओरी) की मौजूदगी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पार्टी में शामिल होकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।इस घटना में दो युवाओं की मौत कथित रूप से ड्रग्स ओवरडोज के कारण हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दोनों ने एक से अधिक ड्रग्स कैप्सूल का सेवन किया था। वहीं, एक अन्य युवती की जान उल्टी होने के कारण बच गई, ऐसा डॉक्टरों का अनुमान है।

इस मामले में वनराई पुलिस स्टेशन द्वारा अब तक 15 से 20 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। साथ ही अन्य उपस्थित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।कॉन्सर्ट समाप्त होने के बाद पार्किंग क्षेत्र में नशे की हालत में युवाओं द्वारा हंगामा करने के वीडियो भी सामने आए हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है।पुलिस अब ड्रग्स सप्लाई चेन की जांच पर विशेष ध्यान दे रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ड्रग्स कहां से आए और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल किसी भी आरोपी की आधिकारिक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच तेजी से जारी है।


Most Popular News of this Week

आवारा कुत्तों की नसबंदी पर BMC...

Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) ने मुंबई में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के...

शॉकिंग! मुंबई के गोरेगांव NESCO...

मुंबई | गोरेगांव NESCO कॉम्प्लेक्स में एक शॉकिंग घटना हुई है, जहाँ एक लाइव...

नेस्को सेंटर में हुई कथित...

मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में आयोजित एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित...

दिवा खाडी किनारी मॅंग्रोव्ह...

ठाणे जिल्ह्यातील दिवा प्रभाग समिती समोरील शील–दिवा रोड लगत खाडी...

सौर ऊर्जा से किसानों को दिन...

मुंबई: महाराष्ट्र में किसानों को दिन के समय निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के...

मुंबईतील उष्णतेच्या...

मुंबई|पावसाळा जवळ येत असताना, बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने (BMC) संपूर्ण...