Breaking News

डॉ. आंबेडकर की १३५वी जयंती मनाई गई

डॉ. आंबेडकर की १३५वी जयंती मनाई गई

नवी मुंबई। जनकल्याण सामाजिक संस्था ने भारत रत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई।

   इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ चिकित्सक  व इतिहासकार डॉक्टर एन. के. उपाध्यक्ष ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर महान समाज सुधारक, दलित व पिछड़ों के मसीहा ही नहीं बल्कि एक दूरदृष्टा, बुद्धिमान व विद्वान व्यक्ति थे। इसलिए देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने संविधान सभा की सबसे महत्वपूर्ण "प्रारूप समिति" का उन्हें अध्यक्ष बनाया। डॉ उपाध्याय ने  डॉक्टर आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए  उनके बारे में सविस्तार जानकारी उपस्थित लोगों को दी।

 कार्यक्रम में सनातन चिंतक कवि लेखक और वैज्ञानिक विपुल लखनवी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को संपूर्ण मानव जाति का नेता बताया और यह दुख प्रकट किया कि सिर्फ वोटों की राजनीति के कारण उनको केवल एक समूह का नेता बना दिया गया। उन्होंने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मृत्यु की जांच कराने की मांग की। क्योंकि कुछ वर्ष पूर्व एक रेल यात्रा में उनको एक साथी ने उनकी हत्या हुई थी इस संबंध में बताया था।

     इस अवसर पर घर हक्क संघर्ष समिती के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष खाजामियां पटेल ने कहा कि बाबासाहेब ने दलितो, महिलाओ और पिछडे वर्गो के अधिकारो के लिए स्वयं को समर्पित किया. हम आज भी उनके बताये हुए समानता, सामाजिक न्याय, शिक्षा तथा महिलाओ के उत्थान जैसे आदर्शो के लिए कानूनी रूप से संघर्ष कर रहे हैं।

       कार्यक्रम मे प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के पूर्व पदाधिकारी संगीत शर्मा, संस्था के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सर्वधर्मीय विकास मंच के अध्यक्ष मेघनाथ भगत, संस्था के  मुंबई उपाध्यक्ष निखिल पुरबिया मे भी अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के पूर्व महासचिव दिलीप चरवड को पदोन्नती देकर उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया.|  प्रमुख अतिथियों के हाथो श्री चरवड कोनियुक्तीपत्र  व पुष्पगुच्छ देकर सन्मानित किया गया।

 कार्यक्रम मे पूर्व शिवसेना शाखाप्रमुख अंबादास कांबळे, बंजारा समाज के पदाधिकारी वसंत चव्हाण, मफतलाल चव्हाण, अशोक भिडे, दीक्षा बुक सेंटर के संचालक दिनेश चव्हाण, पत्रकार रामप्रीत रॉय, संस्था के उपाध्यक्ष लालजी शर्मा, उमेश शर्मा, नवी मुंबई सचिव विनोद बाबर तथा विजय नायर उपस्थित थे।

   कार्यक्रम का सूत्र संचालन वरिष्ठ पत्रकार व नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मृति संस्थान के अध्यक्ष विनोद प्रधान ने किया।


Most Popular News of this Week

आवारा कुत्तों की नसबंदी पर BMC...

Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) ने मुंबई में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के...

दिवा खाडी किनारी मॅंग्रोव्ह...

ठाणे जिल्ह्यातील दिवा प्रभाग समिती समोरील शील–दिवा रोड लगत खाडी...

शॉकिंग! मुंबई के गोरेगांव NESCO...

मुंबई | गोरेगांव NESCO कॉम्प्लेक्स में एक शॉकिंग घटना हुई है, जहाँ एक लाइव...

नेस्को सेंटर में हुई कथित...

मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में आयोजित एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित...

मुंबईतील उष्णतेच्या...

मुंबई|पावसाळा जवळ येत असताना, बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने (BMC) संपूर्ण...

सौर ऊर्जा से किसानों को दिन...

मुंबई: महाराष्ट्र में किसानों को दिन के समय निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के...