Breaking News

डोमिनोज़ स्टोर के बेसमेंट से 138 गैस सिलेंडर जब्त, लाखों का अवैध स्टॉक सील, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

डोमिनोज़ स्टोर के बेसमेंट से 138 गैस सिलेंडर जब्त, लाखों का अवैध स्टॉक सील, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

जो इंडिया / ठाणे:

ठाणे में नागरी आपूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ा अवैध गैस सिलेंडर रैकेट पकड़ा गया है। वंडर मॉल स्थित डोमिनोज़ पिज्जा स्टोर के बेसमेंट में छापा मारकर कुल 138 गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 4,48,605 रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह कार्रवाई 15 अप्रैल 2026 को नियंत्रक शिधावाटप एवं नागरी आपूर्ति विभाग, चर्चगेट के आदेश और उप नियंत्रक शिधावाटप ‘फ’ परिमंडल ठाणे के मार्गदर्शन में की गई। भरारी पथक (फ्लाइंग स्क्वॉड), शिधावाटप कार्यालय क्रमांक 41 ‘फ’ ठाणे के अधिकारी और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से यह छापा मारा।

बड़ी मात्रा में भरे और खाली सिलेंडर बरामद

छापेमारी के दौरान बेसमेंट से HPCL, BPCL, IOC और GO Gas कंपनी के कुल 53 भरे हुए और 85 खाली सिलेंडर बरामद किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, इन सिलेंडरों का उपयोग अवैध रूप से किया जा रहा था या उनकी सप्लाई नियमों के खिलाफ की जा रही थी।

मौके पर सील की गई पूरी जगह

कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को मौके पर ही सील कर दिया गया। इसके साथ ही पूरे बेसमेंट क्षेत्र को भी जांच के दायरे में लेकर सील किया गया, ताकि आगे की जांच में किसी तरह की छेड़छाड़ न हो सके।

एक आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चितळसर पुलिस थाने के हवाले कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अपराध क्रमांक 122/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे रैकेट के पीछे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

जांच में खुल सकते हैं बड़े राज

प्राथमिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह गैस सिलेंडर अवैध रूप से स्टोर और सप्लाई किए जा रहे थे। आशंका है कि यह नेटवर्क बड़े स्तर पर काम कर रहा हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच में और भी खुलासे हो सकते हैं।

अधिकारियों की टीम रही सक्रिय

इस पूरी कार्रवाई में प्रदीप काळे, सनीशि, सुभाष डुंबरे, शिधावाटप अधिकारी विलास सोसे, संतोष गुरव, भगवान खंडेराव, मनीष शास्त्री, गणेश हरणे, भूषण देशपांडे, निलेश देसाई सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे।


Most Popular News of this Week

रिलायन्स फाउंडेशन स्कूल के...

नवी मुंबई : रिलायन्स फाउंडेशन स्कूल ( Reliance Foundation School ) कोपरखैरने के खिलाफ पीटीए(PTA )...

सनकी आशिक बना हैवान

34 सेकंड में 8 बार जमीन पर पटककर मासूम की हत्याफिरोजाबाद पुलिस ने एनकाउंटर...

RCB ने जीती ट्रॉफी, लेकिन IPL का...

मुंबई।आईपीएल 2026 का खिताब भले ही Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने अपने नाम कर लिया हो, लेकिन...

मौत के बाद भी नहीं थमी ‘वसूली’?...

नवी मुंबई।नवी मुंबई के पनवेल स्थित राज्य सरकार के उप जिला अस्पताल से एक...

वाशी बाजार के आधुनिकीकरण की...

नवी मुंबई।नवी मुंबई के वाशी स्थित प्रमुख बाजार क्षेत्र में सड़क के बीच लगी...

अमेरिका में गुजरात की महिला...

अमेरिका।अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने...