Breaking News

वाशी में ‘जहरीली’ दुर्गंध का आतंक!

वाशी में ‘जहरीली’ दुर्गंध का आतंक!

रात होते ही हवा में केमिकल की मार?

नागरिक परेशान, शिकायतों के बावजूद सवाल कायम

आखिर किसकी लापरवाही से सांस लेना हुआ मुश्किल?

रेनू पांडेय

नवी मुंबई ।वाशी और कोपरखैरने परिसर में पिछले कुछ दिनों से तेज रासायनिक दुर्गंध और धुएं जैसी स्थिति को लेकर नागरिकों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि ठाणे-बेलापुर औद्योगिक क्षेत्र की कुछ रासायनिक इकाइयों से निकलने वाली गैस या प्रदूषित हवा के कारण आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मधु शंकर के अनुसार, रात 12 बजे के बाद, कई बार रात 2 बजे तथा सुबह करीब 3.30 से 4 बजे के बीच तेज रासायनिक दुर्गंध महसूस होती है। नागरिकों ने इस दौरान सांस लेने में परेशानी, चक्कर, उल्टी और आंखों में जलन जैसी शिकायतें होने का दावा किया है। बच्चों में खांसी की शिकायत भी सामने आने की बात कही जा रही है।बताया गया कि शनिवार देर रात करीब 12 बजे इस संबंध में नवी मुंबई अग्निशमन दल से संपर्क किया गया। अग्निशमन दल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद दुर्गंध तथा धुएं जैसी स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मौके पर मौजूद अधिकारियों ने इसे रासायनिक प्रकृति की दुर्गंध/धुएं से जुड़ा होने की बात कही तथा एमआईडीसी क्षेत्र से निकलने वाले केमिकल के कारण ऐसी स्थिति होने की संभावना बताई। हालांकि, इसके वास्तविक स्रोत और रासायनिक संरचना की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है।नागरिकों का कहना है कि दुर्गंध इतनी तेज होती है कि उन्हें रात के समय घरों की खिड़कियां बंद रखनी पड़ती हैं। उनका आरोप है कि कई बार धुएं जैसी परत के कारण आसपास का वातावरण धुंधला दिखाई देता है। कोपरखैरने के कुछ नागरिकों ने भी इसी तरह की दुर्गंध के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने का दावा किया है।नागरिकों ने सवाल उठाया है कि यदि औद्योगिक क्षेत्र से प्रदूषित गैस या रासायनिक दुर्गंध निकल रही है, तो रात के समय इसकी नियमित निगरानी क्यों नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि संबंधित विभागों को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए।सामाजिक कार्यकर्ता शीतल मुकुंद वाघमारे ने मांग की है कि नवी मुंबई महानगरपालिका और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल संयुक्त रूप से रात के समय औद्योगिक क्षेत्र में औचक निरीक्षण करें, हवा की गुणवत्ता की जांच करें और यदि किसी कंपनी द्वारा प्रदूषण नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।वहीं मधु शंकर ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर इस कथित प्रदूषण के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही नागरिकों से हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से निवेदन प्राप्त कर नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों को सौंपा जाएगा।


Most Popular News of this Week

पिंपरी-चिंचवड में कथित वसूली...

 स्पा सेंटर संचालक से ₹50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप, ₹10 हजार लेते...

अमित मेंढकर यांच्यासह १०...

आज उच्च न्यायालयात सुनावणी, नगरसेवकांकडून 7/11 अंतर्गत उत्तर दाखलनवी मुंबई :...

उरण में ‘बंटी-बबली’ की जोड़ी...

उरण। नवी मुंबई और उरण के आसपास के इलाकों में घरफोड़ियों की घटनाओं से जुड़े...

नवी मुंबई में डिजिटल प्रशासन...

नवी मुंबई। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के कामकाज को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह...