Breaking News

नवी मुंबई एयरपोर्ट के पास कैब ड्राइवर द्वारा महिला से दुष्कर्म की कोशिश,आरोपी अफजल शेख गिरफ्तार

नवी मुंबई एयरपोर्ट के पास कैब ड्राइवर द्वारा महिला से दुष्कर्म की कोशिश,आरोपी अफजल शेख गिरफ्तार

चेंबूर प्रोग्राम से लौट रही थी महिला ,सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

नवी मुंबई | नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 2 किलोमीटर दूर सुनसान एयरपोर्ट सर्विस रोड पर देर रात एक महिला यात्री के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और जबरदस्ती की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला चेंबूर से जन्मदिन की पार्टी कर कैब से पनवेल के लिए यात्रा कर रही थी। आरोप है कि चालक ने सुनसान सड़क पर कैब रोक दी और पानी पीने के बहाने नीचे उतर गया। कुछ देर बाद वह वापस आया और महिला के पास पिछली सीट पर जाकर बैठ गया।आरोप है कि चालक ने महिला का हाथ पकड़कर उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। महिला ने इसका जोरदार विरोध करते हुए चीख-पुकार मचाई और किसी तरह खुद को बचाया। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।महिला की शिकायत के आधार पर नवी मुंबई एयरपोर्ट पुलिस ने मोहम्मद अफजल शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।


Most Popular News of this Week

पिंपरी-चिंचवड में कथित वसूली...

 स्पा सेंटर संचालक से ₹50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप, ₹10 हजार लेते...

अमित मेंढकर यांच्यासह १०...

आज उच्च न्यायालयात सुनावणी, नगरसेवकांकडून 7/11 अंतर्गत उत्तर दाखलनवी मुंबई :...

उरण में ‘बंटी-बबली’ की जोड़ी...

उरण। नवी मुंबई और उरण के आसपास के इलाकों में घरफोड़ियों की घटनाओं से जुड़े...

नवी मुंबई में डिजिटल प्रशासन...

नवी मुंबई। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के कामकाज को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह...