Breaking News

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर Uber Auto सेवा शुरू, यात्रियों को मिला सस्ता और सुविधाजनक सफर का नया विकल्प

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर Uber Auto सेवा शुरू, यात्रियों को मिला सस्ता और सुविधाजनक सफर का नया विकल्प

नवी मुंबई: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) ने यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने ऑटो पिकअप ज़ोन में Uber Auto सेवा की शुरुआत कर दी है। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब एयरपोर्ट पर आने और यहां से आगे की यात्रा करने वाले यात्रियों को कम खर्च में तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन का विकल्प मिलेगा।

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, फिलहाल Uber Auto सेवा प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से रात 1:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। हालांकि यात्रियों की बढ़ती मांग और संचालन की आवश्यकता को देखते हुए भविष्य में इस सेवा को 24 घंटे (24×7) संचालित करने की योजना पर भी विचार किया जा सकता है।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहले से ही Uber, Ola, Rapido, Alight, All Miles, Airlink, WTI सहित कई कैब सेवा प्रदाता यात्रियों को सेवाएं दे रहे हैं। ये सेवाएं वर्तमान में प्रतिदिन रात 12 बजे तक उपलब्ध रहती हैं। अब Uber Auto के जुड़ने से छोटी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह एक अधिक किफायती विकल्प बनकर सामने आया है।

इसके अलावा, हाल ही में एयरपोर्ट पर भारत टैक्सी की प्रीपेड टैक्सी सेवा भी शुरू की गई है, जिससे यात्रियों को पारदर्शी किराया, सुरक्षित यात्रा और आसानी से टैक्सी बुक करने की सुविधा मिल रही है।

एयरपोर्ट प्रबंधन का मानना है कि नई परिवहन सेवाओं के जुड़ने से न केवल यात्रियों का सफर अधिक आरामदायक होगा, बल्कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। आने वाले समय में यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ एयरपोर्ट पर सार्वजनिक परिवहन के और भी विकल्प उपलब्ध कराए जाने की संभावना है।



Most Popular News of this Week

अमित मेंढकर यांच्यासह १०...

आज उच्च न्यायालयात सुनावणी, नगरसेवकांकडून 7/11 अंतर्गत उत्तर दाखलनवी मुंबई :...

उरण में ‘बंटी-बबली’ की जोड़ी...

उरण। नवी मुंबई और उरण के आसपास के इलाकों में घरफोड़ियों की घटनाओं से जुड़े...

नवी मुंबई में डिजिटल प्रशासन...

नवी मुंबई। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के कामकाज को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह...