Breaking News

सोनम वांगचुक के समर्थन में नवी मुंबई के ऐरोली में जनआक्रोश, युवाओं और स्कूली छात्रों ने निकाली रैली, पर्यावरण व लोकतांत्रिक अधिकारों की उठाई आवाज

सोनम वांगचुक के समर्थन में नवी मुंबई के ऐरोली में जनआक्रोश, युवाओं और स्कूली छात्रों ने निकाली रैली, पर्यावरण व लोकतांत्रिक अधिकारों की उठाई आवाज

नवी मुंबई: पर्यावरण संरक्षण और लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग को लेकर देशभर में चल रहे आंदोलनों के बीच नवी मुंबई के ऐरोली में भी सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं और स्कूली छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के प्रति एकजुटता दिखाते हुए बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र सड़कों पर उतरे तथा सरकार से आंदोलनकारियों की मांगों पर सकारात्मक और गंभीरता से विचार करने की अपील की।
प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में विभिन्न संदेशों वाली तख्तियां और बैनर लेकर रैली निकाली। इनमें पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा लद्दाख से जुड़े मुद्दों पर जनजागरूकता फैलाने वाले संदेश प्रमुख रूप से शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पर्यावरण और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े विषय केवल किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे देश के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस प्रदर्शन में स्कूली छात्रों की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े संदेश देकर लोगों से प्रकृति के संरक्षण और जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए आंदोलनकारियों की मांगों पर संवाद स्थापित करना चाहिए।
पूरे प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। प्रदर्शन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने सोनम वांगचुक के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दोहराते हुए पर्यावरण संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।


Most Popular News of this Week

अमित मेंढकर यांच्यासह १०...

आज उच्च न्यायालयात सुनावणी, नगरसेवकांकडून 7/11 अंतर्गत उत्तर दाखलनवी मुंबई :...

उरण में ‘बंटी-बबली’ की जोड़ी...

उरण। नवी मुंबई और उरण के आसपास के इलाकों में घरफोड़ियों की घटनाओं से जुड़े...

नवी मुंबई में डिजिटल प्रशासन...

नवी मुंबई। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के कामकाज को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह...