Breaking News

नवी मुंबई के तळोजा में मौत बनकर दौड़ा तेज रफ्तार वाहन, कई वाहनों को रौंदा; एक की मौत, 7–8 गंभीर घायल

नवी मुंबई के तळोजा में मौत बनकर दौड़ा तेज रफ्तार वाहन, कई वाहनों को रौंदा; एक की मौत, 7–8 गंभीर घायल

नवी मुंबई। नवी मुंबई के तळोजा इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने सड़क पर चल रहे कई वाहनों और एक दुकान के बाहर खड़े लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन तेज गति में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद वाहन ने एक के बाद एक कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे मौजूद लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

हादसे में टक्कर मारने वाला वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि जिन वाहनों को उसने टक्कर मारी, वे भी बुरी तरह चकनाचूर हो गए। घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे में गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही तळोजा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में स्थानीय नागरिकों की मदद ली। तळोजा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रवीण भगत ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।

फिलहाल पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है। मृतक की पहचान और हादसे के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने का प्रयास जारी है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।



Most Popular News of this Week

पिंपरी-चिंचवड में कथित वसूली...

 स्पा सेंटर संचालक से ₹50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप, ₹10 हजार लेते...

अमित मेंढकर यांच्यासह १०...

आज उच्च न्यायालयात सुनावणी, नगरसेवकांकडून 7/11 अंतर्गत उत्तर दाखलनवी मुंबई :...

उरण में ‘बंटी-बबली’ की जोड़ी...

उरण। नवी मुंबई और उरण के आसपास के इलाकों में घरफोड़ियों की घटनाओं से जुड़े...

नवी मुंबई में डिजिटल प्रशासन...

नवी मुंबई। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के कामकाज को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह...