Breaking News

बाकलीवाल फाउंडेशन कॉलेज में भव्य पदवी वितरण समारोह एवं पूर्व छात्र मिलन का आयोजन

बाकलीवाल फाउंडेशन कॉलेज में भव्य पदवी वितरण समारोह एवं पूर्व छात्र मिलन का आयोजन

नवी मुंबई: वाशी स्थित बाकलीवाल फाउंडेशन कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस में शनिवार को विष्णुदास भावे सभागृह में भव्य पदवी वितरण समारोह एवं पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2022–2025 बैच के बीए (सिविल सर्विसेज), बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों के 300 से अधिक विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं।

समारोह में विद्यार्थियों के अभिभावकों, पूर्व छात्रों, प्राध्यापकों और गणमान्य अतिथियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि एपीएमसी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आबासाहेब पाटील तथा विशिष्ट अतिथि यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय के प्रादेशिक संचालक वामनजी नखले मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक न्यासी एवं अध्यक्ष सीए संजय बाकलीवाल ने की। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सीमा बाकलीवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सीए नमन बाकलीवाल, मुख्य रणनीति अधिकारी (सीएसओ) सीए सम्यक बाकलीवाल तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शरदकुमार शाह सहित शिक्षण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में अतिथियों ने स्नातक विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी, आत्मविश्वास, समर्पण और आजीवन सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

दीक्षांत समारोह के बाद आयोजित पूर्व छात्र मिलन में एलुमनी ने अपने शिक्षकों और सहपाठियों से मुलाकात कर पुरानी यादें ताजा कीं। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में उत्साह का माहौल बना दिया और उपस्थित लोगों ने कलाकारों की सराहना की।

कार्यक्रम का समापन बीएफसी एलुमनी एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा के साथ हुआ। बैठक में पूर्व छात्रों की सहभागिता बढ़ाने, वर्तमान विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन और महाविद्यालय के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह आयोजन संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और पूर्व छात्रों के साथ मजबूत एवं आजीवन संबंध बनाए रखने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।



Most Popular News of this Week

पिंपरी-चिंचवड में कथित वसूली...

 स्पा सेंटर संचालक से ₹50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप, ₹10 हजार लेते...

अमित मेंढकर यांच्यासह १०...

आज उच्च न्यायालयात सुनावणी, नगरसेवकांकडून 7/11 अंतर्गत उत्तर दाखलनवी मुंबई :...

उरण में ‘बंटी-बबली’ की जोड़ी...

उरण। नवी मुंबई और उरण के आसपास के इलाकों में घरफोड़ियों की घटनाओं से जुड़े...

नवी मुंबई में डिजिटल प्रशासन...

नवी मुंबई। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के कामकाज को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह...