Breaking News

थाने-बेलापुर रोड स्थित मैकडॉनल्ड्स में करंट लगने से 22 वर्षीय कर्मचारी की मौत

थाने-बेलापुर रोड स्थित मैकडॉनल्ड्स में करंट लगने से 22 वर्षीय कर्मचारी की मौत

नवी मुंबई।थाने-बेलापुर रोड पर घनसोली के पास स्थित मैकडॉनल्ड्स आउटलेट में काम के दौरान करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ड्यूटी के दौरान प्लास्टिक का कचरा डाल रहा था, तभी उसे अचानक बिजली का करंट लगा। हादसे के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए वाशी स्थित मनपा अस्पताल भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। करंट लगने का सटीक कारण और हादसे के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Most Popular News of this Week

अमित मेंढकर यांच्यासह १०...

आज उच्च न्यायालयात सुनावणी, नगरसेवकांकडून 7/11 अंतर्गत उत्तर दाखलनवी मुंबई :...

उरण में ‘बंटी-बबली’ की जोड़ी...

उरण। नवी मुंबई और उरण के आसपास के इलाकों में घरफोड़ियों की घटनाओं से जुड़े...

नवी मुंबई में डिजिटल प्रशासन...

नवी मुंबई। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के कामकाज को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह...