Breaking News

वाशी में दर्दनाक हादसा: चार मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, लोहे की रॉड सिर में घुसने से राहगीर की मौत

वाशी में दर्दनाक हादसा: चार मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, लोहे की रॉड सिर में घुसने से राहगीर की मौत

शीतल वाघमारे

नवी मुंबई। वाशी सेक्टर-11 स्थित जुहूगांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। शिवसेना शाखा के पास अपना ढाबा परिसर के समीप सड़क किनारे स्थित एक पुरानी चार मंजिला इमारत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय सड़क से गुजर रहे एक 35 वर्षीय राहगीर की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गीता आर्केड नामक इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया। मलबे के साथ निकली लोहे की रॉड सीधे राहगीर के सिर में घुस गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।मृतक की पहचान राजेश शेट्टी (35) जब की घायल  की पहचान जुहू गांव की रहने वाली  मानसी धारेकर (42) के रूप में हुई है ।घायल महिला को वाशी मनपा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन दल और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। 

प्रारंभिक जांच में इमारत के जर्जर होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं। इस हादसे के बाद नवी मुंबई की पुरानी और खतरनाक इमारतों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से ऐसी इमारतों का तत्काल सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।



Most Popular News of this Week

अमित मेंढकर यांच्यासह १०...

आज उच्च न्यायालयात सुनावणी, नगरसेवकांकडून 7/11 अंतर्गत उत्तर दाखलनवी मुंबई :...

उरण में ‘बंटी-बबली’ की जोड़ी...

उरण। नवी मुंबई और उरण के आसपास के इलाकों में घरफोड़ियों की घटनाओं से जुड़े...

नवी मुंबई में डिजिटल प्रशासन...

नवी मुंबई। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के कामकाज को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह...