Breaking News

खारघर के पांडवकड़ा वॉटरफॉल में बड़ा हादसा: तेज बहाव में दो युवक बहे, रेस्क्यू टीम का सर्च ऑपरेशन जारी

खारघर के पांडवकड़ा वॉटरफॉल में बड़ा हादसा: तेज बहाव में दो युवक बहे, रेस्क्यू टीम का सर्च ऑपरेशन जारी

नवी मुंबई।

लगातार हो रही बारिश के बीच खारघर स्थित पांडवकड़ा वॉटरफॉल में शनिवार को दो अलग-अलग हादसों में दो युवक तेज पानी के बहाव में बह गए। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा दोनों युवकों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तलोजा फेज-1 स्थित सागरविहार बिल्डिंग, जनता गैरेज के पास रहने वाले मोहम्मद मोबशीर मोहम्मद शाहिद (20) पांडवकड़ा क्षेत्र में पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।

वहीं दूसरी घटना में मुंबई के सांताक्रूज (कलीना) स्थित कोबाविरी विलेज निवासी शेन्नोन गैस्पर किनी (19) भी वॉटरफॉल के तेज बहाव में बह गए। दोनों घटनाओं के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बचाव एजेंसियां लगातार तलाश अभियान में जुटी हुई हैं।

मानसून के दौरान पांडवकड़ा वॉटरफॉल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है, लेकिन अचानक जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण यह स्थान बेहद खतरनाक माना जाता है। इसके बावजूद कई लोग चेतावनी और सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर जोखिम उठाते हैं, जिससे हर वर्ष ऐसे हादसे सामने आते हैं।

प्रशासन ने नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में वॉटरफॉल, नदी, झरनों और अन्य जलस्रोतों के पास जाने से बचें तथा सभी सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।



Most Popular News of this Week

अमित मेंढकर यांच्यासह १०...

आज उच्च न्यायालयात सुनावणी, नगरसेवकांकडून 7/11 अंतर्गत उत्तर दाखलनवी मुंबई :...

उरण में ‘बंटी-बबली’ की जोड़ी...

उरण। नवी मुंबई और उरण के आसपास के इलाकों में घरफोड़ियों की घटनाओं से जुड़े...

नवी मुंबई में डिजिटल प्रशासन...

नवी मुंबई। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के कामकाज को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह...