Breaking News

घनसोली हत्याकांड के गवाह की बेरहमी से पिटाई,

घनसोली हत्याकांड के गवाह की बेरहमी से पिटाई,

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेज

नवी मुंबई।घनसोली में हुए आयन शेख हत्याकांड के गवाहों और शिकायतकर्ता को लगातार धमकियां मिलने का आरोप सामने आया है। इसी मामले के एक गवाह और रिक्शा चालक राजेश वाल्मीकि उर्फ पवन पर रविवार शाम घनसोली रेलवे स्टेशन के पास हमला किए जाने का आरोप है। पीड़ित पक्ष का दावा है कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट कर उनका मुंह फोड़ दिया।

आरोप है कि हत्याकांड के अन्य गवाहों और शिकायतकर्ता को भी लगातार धमकियां मिल रही हैं, लेकिन अब तक प्रभावी पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।

शिकायतकर्ताओं ने राजा वसूले पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि उक्त व्यक्ति पर पहले भी कई मारपीट की घटनाओं में शामिल होने के आरोप लग चुके हैं। आरोपों के अनुसार, पिछले वर्ष दरगाह के पास एक NMMT बस चालक के साथ मारपीट की गई थी, जबकि कुछ दिन पहले रबाले क्षेत्र में एक बाइक चालक के साथ भी मारपीट की घटना हुई थी।पीड़ित पक्ष का कहना है कि शिकायतों के बावजूद सख्त कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़े हैं और अब वे गवाहों तथा शिकायतकर्ता को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने मामले में तत्काल सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।हालांकि, इन सभी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं हुई है। पुलिस का पक्ष सामने आने और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नोट: इस खबर में उल्लिखित सभी आरोप शिकायतकर्ता के दावों पर आधारित हैं। किसी भी व्यक्ति की कानूनी जिम्मेदारी पुलिस जांच और न्यायालय के अंतिम निर्णय के बाद ही तय मानी जाएगी।


Most Popular News of this Week

अमित मेंढकर यांच्यासह १०...

आज उच्च न्यायालयात सुनावणी, नगरसेवकांकडून 7/11 अंतर्गत उत्तर दाखलनवी मुंबई :...

उरण में ‘बंटी-बबली’ की जोड़ी...

उरण। नवी मुंबई और उरण के आसपास के इलाकों में घरफोड़ियों की घटनाओं से जुड़े...

नवी मुंबई में डिजिटल प्रशासन...

नवी मुंबई। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के कामकाज को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह...