नवी मुंबई मनपा अस्पताल में मरीज को चढ़ाया एक्सपायर्ड सलाइन? हालत बिगड़ने पर परिजनों का अस्पताल में ठिय्या आंदोलन
नवी मुंबई।वाशी स्थित नवी मुंबई महानगरपालिका अस्पताल में मरीज को कथित तौर पर एक्सपायर्ड सलाइन चढ़ाए जाने से मौत होने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के बाद मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ आंदोलन करने वाले है।
जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय गोपीराम खडसे इलाज के लिए वाशी मनपा अस्पताल में भर्ती थे। आरोप है कि इलाज के दौरान उन्हें जो सलाइन चढ़ाई गई, उसकी एक्सपायरी डेट जुलाई 2026 थी। परिजनों का दावा है कि सलाइन एक्सपायर्ड होने की बात उनके ध्यान में आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक्सपायर्ड सलाइन चढ़ाए जाने के कारण गोपीराम खडसे की तबीयत और अधिक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए पास के फोर्टिस अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई है।
घटना से गुस्साए परिजनों ने संबंधित डॉक्टर, नर्स और अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इसी मांग को लेकर परिजनों ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के कार्यालय में ठिय्या आंदोलन शुरू कर दिया।
परिजनों का सवाल है कि सरकारी अस्पताल में मरीजों की जान से इतनी बड़ी कथित लापरवाही कैसे हो सकती है? एक्सपायर्ड मेडिकल सामग्री मरीज तक कैसे पहुंची और इसकी जिम्मेदारी किसकी है?
फिलहाल, इस पूरे मामले पर अस्पताल प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की सच्चाई और जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट होने का इंतजार है।
