Breaking News

खारघर की ट्यूलिप सोसायटी में लिफ्ट बनी ‘कैदखाना’, 4 युवा डेढ़ घंटे तक फंसे; CIDCO फायर टीम ने किया सफल रेस्क्यू

खारघर की ट्यूलिप सोसायटी में लिफ्ट बनी ‘कैदखाना’, 4 युवा डेढ़ घंटे तक फंसे; CIDCO फायर टीम ने किया सफल रेस्क्यू

नवी मुंबई। खारघर सेक्टर-34B स्थित ट्यूलिप को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब अचानक बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण एक लिफ्ट बीच रास्ते में अटक गई। लिफ्ट में दो युवक और दो युवतियां फंस गए, जिससे सोसायटी परिसर में हड़कंप मच गया। लिफ्ट बंद होने के कारण अंदर मौजूद चारों लोग घबरा गए और मदद के लिए संपर्क किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही CIDCO अग्निशमन केंद्र, खारघर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने स्थिति का जायजा लेने के बाद विशेष रेस्क्यू उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए लिफ्ट का दरवाजा सावधानीपूर्वक खोला। काफी प्रयासों के बाद चारों युवाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार, चारों युवक-युवतियां करीब एक से डेढ़ घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। लंबे समय तक बंद लिफ्ट में रहने के कारण उन्हें घुटन और तनाव का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर राहत पहुंचाई। घटना के बाद सोसायटी के निवासियों ने भी राहत की सांस ली।

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। घटना ने एक बार फिर बहुमंजिला इमारतों में लिफ्टों के नियमित रखरखाव और आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्थाओं की आवश्यकता को उजागर किया है। वहीं, CIDCO फायर ब्रिगेड और खारघर पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की जा रही है, जिनकी सतर्कता और तत्परता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।


Most Popular News of this Week

BEST के सेवानिवृत्त कर्मचारियों...

नवी मुंबई: BEST (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) के सेवानिवृत्त...

खारघर की ट्यूलिप सोसायटी में...

नवी मुंबई। खारघर सेक्टर-34B स्थित ट्यूलिप को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में...

कल्याण पूर्व के आत्मानगर में...

कल्याण।कल्याण पूर्व के आत्मानगर इलाके में मंगलवार देर रात हुई फायरिंग की...

शादी का सपना दिखाकर महिलाओं...

मीरा रोड। शादी का सपना दिखाकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाने और करोड़ों...

ओरियन मॉल के सामने दर्दनाक...

न्यू पनवेल।नवी पनवेल के ओरियन मॉल के सामने गुरुवार (12 जून) की रात एक बेहद दुखद...

पान मसाला विज्ञापन विवाद में...

मुंबई।देशभर में गुटखा और पान मसाला उत्पादों के विज्ञापनों को लेकर लंबे समय...