Breaking News

कल्याण पूर्व के आत्मानगर में गैंगवार के बीच फायरिंग, युवक गंभीर घायल; इलाके में फैली दहशत

कल्याण पूर्व के आत्मानगर में गैंगवार के बीच फायरिंग, युवक गंभीर घायल; इलाके में फैली दहशत

कल्याण।

कल्याण पूर्व के आत्मानगर इलाके में मंगलवार देर रात हुई फायरिंग की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया और गोलियां चलने लगीं। इस घटना में राहुल वर्मा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आत्मानगर क्षेत्र में बिंदू गैंग और प्रेम गुंडा गैंग के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर तनाव चल रहा था। दोनों गुटों के बीच पहले भी कई बार विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे दोनों पक्षों के कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान 2 से 3 राउंड फायरिंग की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कल्याण के पुलिस उपायुक्त (DCP) अतुल झेंडे और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) अशोक होनमाने समेत वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।

कोळशेवाडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियारों की भी जांच की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस जल्द ही मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना भी जता रही है।

घटना के बाद आत्मानगर और आसपास के इलाकों में भय और असुरक्षा का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गुंडागर्दी और आपराधिक गतिविधियों के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोळशेवाडी पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और फायरिंग के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा करने में जुटी हुई है।



Most Popular News of this Week

पिंपरी-चिंचवड में कथित वसूली...

 स्पा सेंटर संचालक से ₹50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप, ₹10 हजार लेते...

अमित मेंढकर यांच्यासह १०...

आज उच्च न्यायालयात सुनावणी, नगरसेवकांकडून 7/11 अंतर्गत उत्तर दाखलनवी मुंबई :...

उरण में ‘बंटी-बबली’ की जोड़ी...

उरण। नवी मुंबई और उरण के आसपास के इलाकों में घरफोड़ियों की घटनाओं से जुड़े...

नवी मुंबई में डिजिटल प्रशासन...

नवी मुंबई। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के कामकाज को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह...