Breaking News

जवाहरलाल पांडे अपना पूर्वांचल महासंघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

जवाहरलाल पांडे अपना पूर्वांचल महासंघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

मुंबई। अपना पूर्वांचल महासंघ (पंजीकृत) द्वारा एक गरिमामय समारोह में जवाहर लाल पांडेय को महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता अशोक दुबे के आदेशानुसार की गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव फूलचंद दीक्षित, राष्ट्रीय समन्वयक डॉ.अम्बरीष दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पांडेय तथा राष्ट्रीय सचिव अरविंद मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री पांडेय को प्रमाणपत्र, शॉल, महासंघ की डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम मुंबई के वर्धमान चैंबर्स, फोर्ट में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि अपना पूर्वांचल महासंघ का मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल के समग्र विकास, सामाजिक एकता, शिक्षा, रोजगार एवं सांस्कृतिक उन्नति के लिए निरंतर कार्य करना है। संगठन आने वाले समय में महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्वांचल समाज के हितों की रक्षा और विकास हेतु सक्रिय भूमिका निभाएगा।


Most Popular News of this Week

दारूखाना में झुग्गीवासियों...

मुंबई : दारूखाना स्थित मुंबई पोर्ट अथॉरिटी (MPA) की जमीन पर रह रहे सैकड़ों...

शासकीय जमिनीवरील घरांना...

नवी मुंबई। राज्यातील शासकीय जमिनीवर १ जानेवारी २०११ पूर्वी उभारण्यात...

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024...

मुंबई।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो...

मुंबई में मेडिकल चमत्कार: 137...

मुंबई मुंबई के नेरुल स्थित एक अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल और...

खाकी की ताकत से विकास को...

मुंबई। महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था को विकास की सबसे बड़ी नींव बताते हुए...

महाराष्ट्र में सियासी घमासान:...

मुंबई।मुंबई में राजनीतिक बयानबाज़ी को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।...