Breaking News

गोवा में ‘बिहार डेवलपमेंट समिट 2026’ की ऐतिहासिक सफलता

गोवा में ‘बिहार डेवलपमेंट समिट 2026’ की ऐतिहासिक सफलता

4.05 लाख से अधिक स्वजनों के जुड़ने का दावा

गोवा। गोवा के रविन्द्र भवन में #LetsInspireBihar अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘बिहार डेवलपमेंट समिट 2026’ को अभियान से जुड़े लोगों ने ऐतिहासिक सफलता बताया है। आयोजकों के अनुसार, अभियान से अब तक 4,05,000 से अधिक स्वजन जुड़े हैं। समिट में देश-विदेश से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और ‘नव बिहार’ के निर्माण का संदेश प्रमुखता से सामने आया।

आयोजकों ने गोवा अध्याय की पूरी टीम और अभियान से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता बिहार के प्रति लोगों के निःस्वार्थ भाव, परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। कार्यक्रम के बाद अब अभियान की अगली कड़ी के रूप में 20 दिसंबर 2026 को नागपुर में ‘बिहार @ 2047 विजन कॉन्क्लेव-सीजन 4’ आयोजित करने की तैयारियां शुरू करने की बात कही गई है।

समिट में बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, वास्को विधायक कृष्णा दाजी सालकर, सुलभ इंटरनेशनल की कार्यकारी संयोजक नित्या पाठक, आईपीएस विकास वैभव,वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी अजीत कुमार, वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया भेलारी, प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमाएल अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार एवं गोवा अध्याय की मुख्य समन्वयक नमिता शरण, वरिष्ठ उद्यमी एवं गोवा अध्याय के समन्वयक संजीव लाल, अर्थशास्त्री प्रो. अशमी रज़ा, सामाजिक उद्यमी एवं संस्कृति मंत्रालय के सलाहकार दीपक ठाकुर, समाजसेवी अखिलेश सिंह, जी.एम. अंसारी, सोनू शर्मा, सुधीर सिंह, लव सिंह, नृत्यांगना मनीषा झा, ऑस्ट्रेलिया से लौटे डॉ. शशिकांत एवं डॉ. रीना सिंह, अमेरिका से पहुंचीं सुनीता कुमारी, फिल्म निर्माता शील कुमार, उद्यमी एवं समाजसेवी रवि राजहंस, सोनल कृति और ड्रीम्स 11 के संस्थापक अभिषेक रवि सहित शिक्षाविद, एंजल निवेशक, स्टार्ट-अप फाउंडर्स और अभियान से जुड़े अनेक लोग मौजूद रहे।

शिक्षा और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर

कार्यक्रम में बिहार के विकास के लिए शिक्षा और उद्यमिता को प्रमुख आधार बनाने की बात कही गई। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि देश-दुनिया में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम केवल भीड़ जुटाने के लिए नहीं हैं, बल्कि बिहार के विकास को लेकर विचारों के आदान-प्रदान और सामूहिक संकल्प का माध्यम हैं।

अभियान का उद्देश्य जाति, संप्रदाय, लिंगभेद और वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर बिहार के लोगों को एकजुट करना तथा शिक्षा एवं उद्यमिता के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाना बताया गया। आयोजकों ने कहा कि विकसित बिहार के निर्माण के लिए देश-विदेश में रहने वाले प्रत्येक मूल बिहारवासी के सहयोग की आवश्यकता है।

हर पंचायत में स्टार्ट-अप इकोसिस्टम का सपना

अभियान से जुड़े नेतृत्व ने बिहार में मजबूत स्टार्ट-अप इकोसिस्टम विकसित करने का लक्ष्य भी सामने रखा। उनका कहना है कि बिहार की हर पंचायत तक स्टार्ट-अप संस्कृति पहुंचनी चाहिए, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर पैदा हों और आने वाले समय में बिहार प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सके।

वक्ताओं ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विकसित बिहार का निर्माण आवश्यक है। ऐसा बिहार बनाने का संकल्प है जहां शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए लोगों को दूसरे राज्यों या शहरों की ओर पलायन न करना पड़े।

समिट के आयोजकों ने कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि यह यात्रा अभी जारी है और ‘नव बिहार’ के निर्माण का सामूहिक अभियान आगे भी गतिमान रहेगा।



Most Popular News of this Week

पिंपरी-चिंचवड में कथित वसूली...

 स्पा सेंटर संचालक से ₹50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप, ₹10 हजार लेते...

अमित मेंढकर यांच्यासह १०...

आज उच्च न्यायालयात सुनावणी, नगरसेवकांकडून 7/11 अंतर्गत उत्तर दाखलनवी मुंबई :...

उरण में ‘बंटी-बबली’ की जोड़ी...

उरण। नवी मुंबई और उरण के आसपास के इलाकों में घरफोड़ियों की घटनाओं से जुड़े...

नवी मुंबई में डिजिटल प्रशासन...

नवी मुंबई। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के कामकाज को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह...