Breaking News

Breaking टॉय कार बम से दिल्ली को दहलाने की साजिश, मुंबई से दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Breaking टॉय कार बम से दिल्ली को दहलाने की साजिश, मुंबई से दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र एटीएस (Maharashtra ATS ) और दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) की स्पेशल सेल ने संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है। ये दोनों जैश-ए-मोहम्मद और आईएसआईएस से जुड़े होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि ये टॉय कार के जरिए दिल्ली और मुंबई में बड़े धमाके करने की योजना बना रहे थे।

मुंबई के कुर्ला इलाके में चलाए गए इस जॉइंट ऑपरेशन में दोनों को पकड़ा गया। खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया। महाराष्ट्र एटीएस के अनुसार, कुछ और युवक भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं, जिनके आतंकी संगठनों से संबंध होने की आशंका है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, दोनों संदिग्धों को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वे टॉय कार बम के जरिए बड़े स्तर पर विस्फोट करने की साजिश रच रहे थे। मामले की जांच जारी है।


Most Popular News of this Week

नवी मुंबईत ‘कोयता गँग’ची...

19 वर्षीय तरुणाची डोक्यात वार करून निर्घृण हत्या; आरोपी फरारशीतल वाघमारेनवी...

नशे के कारोबार पर नवी मुंबई...

4 महिला तस्करों पर 22 केस, एक पर MCOCA; दो जेल में, एक महाराष्ट्र से बाहर!नवी मुंबई:...

नवी मुंबई में इस बार गूंजेगा...

नवी मुंबई। गणेशोत्सव को पर्यावरणपूरक, प्लास्टिकमुक्त और प्रदूषणमुक्त...

कलवा के नए ब्रिज पर रफ्तार का...

ठाणे। कलवा इलाके में गोडबंदर रोड से ठाणे-बेलापुर रोड की ओर जाने वाले नए कलवा...

तुर्भे MIDC में FDA की छापेमारी, 75.21...

‘साधना एंटरप्राइज’ का लाइसेंस रद्द; खाद्य उत्पादों की री-पैकिंग और लेबल में...