30 लाख की मांग करने वाला एक गिरफ्तार,महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज
नवी मुंबई | ऐरोली से शिवसेना शिंदे गुट के नगरसेवक साहिल चौगुले के खिलाफ फर्जी रेप का बलात्कार का मामला दर्ज कर ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है इस मामले मे रबाले पुलिस ने जाल बिछाकर पैसे स्वीकार करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस ने साहिल चौगुले के शिकायत के आधार पर रबाले पुलिस थाने में महिला और उसके दोस्त के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कुलदीप देवमाने को गिरफ्तार किया गया है, जबकि महिला आरोपी की तलाश और मामले की आगे की जांच जारी है।
शिकायत के अनुसार साहिल चौगुले के खिलाफ पहले दर्ज किए गए बलात्कार के मामले की शिकायत वापस लेने के बदले 30 लाख रुपये की मांग की गई थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 22 जून 2026 को ऑनलाइन माध्यम से कुछ राशि प्राप्त की गई थी। इसके बाद 29 जून 2026 को नकद राशि स्वीकार करते समय पुलिस ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।
साहिल चौगुले के शिकायत के आधार पर रबाले पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कुलदीप देवमाने को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरी आरोपी के संबंध में जांच जारी है।इससे पहले साहिल चौगुले ने दावा किया था कि उनके खिलाफ दर्ज बलात्कार का मामला झूठा है और उन्हें बदनाम करने तथा कथित रूप से ब्लैकमेल करने की साजिश के तहत दर्ज कराया गया था।इस मामले में लगाए गए सभी आरोप जांच के अधीन हैं। आरोपों की सत्यता का अंतिम निर्धारण जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा।
