Breaking News

रोडपाली तलाव में डूब रही महिला को पुलिस जवान ने बचाया, जान की परवाह किए बिना लगाई छलांग

रोडपाली तलाव में डूब रही महिला को पुलिस जवान ने बचाया, जान की परवाह किए बिना लगाई छलांग

Llनवी मुंबई: कळंबोली पुलिस थाना क्षेत्र में मानवता और बहादुरी की मिसाल पेश करते हुए बीट मार्शल के जवानों ने समय रहते एक महिला की जान बचा ली। रोडपाली स्थित गणपति विसर्जन तलाव में एक महिला द्वारा आत्महत्या के प्रयास की सूचना मिलते ही पुलिस जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार 10 मई 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे कंट्रोल रूम से बीट मार्शल-1 के एमडीटी पर संदेश प्राप्त हुआ कि रोडपाली गणपति विसर्जन तलाव में एक महिला ने पानी में छलांग लगा दी है तथा तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही कळंबोली पुलिस स्टेशन के बीट मार्शल-1 पर तैनात पुलिस शिपाई आकाश वानखेडे और पुलिस शिपाई सागर माळी महज तीन मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गए। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि महिला पानी में डूब रही है और उसकी हालत गंभीर होती जा रही है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस शिपाई सागर माळी ने बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत तलाव में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने महिला को तत्काल पुलिस वाहन से आशा हॉस्पिटल पहुंचाकर उपचार के लिए भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला की हालत स्थिर बताई है। बाद में महिला के भाई भी अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को आगे के इलाज के लिए एमजीएम हॉस्पिटल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार महिला की पहचान अनिता बालाजी नांदे (35), निवासी कळंबोली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ है।



Most Popular News of this Week

नवी मुंबईत ‘कोयता गँग’ची...

19 वर्षीय तरुणाची डोक्यात वार करून निर्घृण हत्या; आरोपी फरारशीतल वाघमारेनवी...

नशे के कारोबार पर नवी मुंबई...

4 महिला तस्करों पर 22 केस, एक पर MCOCA; दो जेल में, एक महाराष्ट्र से बाहर!नवी मुंबई:...

नवी मुंबई में इस बार गूंजेगा...

नवी मुंबई। गणेशोत्सव को पर्यावरणपूरक, प्लास्टिकमुक्त और प्रदूषणमुक्त...

कलवा के नए ब्रिज पर रफ्तार का...

ठाणे। कलवा इलाके में गोडबंदर रोड से ठाणे-बेलापुर रोड की ओर जाने वाले नए कलवा...

तुर्भे MIDC में FDA की छापेमारी, 75.21...

‘साधना एंटरप्राइज’ का लाइसेंस रद्द; खाद्य उत्पादों की री-पैकिंग और लेबल में...