Breaking News

नवी मुंबई में ड्रग्स माफिया पर बुलडोजर एक्शन, महिला तस्कर की अवैध इमारत ध्वस्त

नवी मुंबई में ड्रग्स माफिया पर बुलडोजर एक्शन, महिला तस्कर की अवैध इमारत ध्वस्त

नवी मुंबई: शहर में ड्रग्स कारोबार के खिलाफ नवी मुंबई पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला तस्कर की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया। इस कार्रवाई को शहर की पहली “बुलडोजर स्टाइल” कार्रवाई माना जा रहा है, जिससे नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के मुताबिक शांताबाई करंडकर (58) को पिछले वर्ष नवंबर महीने में लाखों रुपये के मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था। मामले में उस पर मकोका के तहत केस दर्ज किया गया था और फिलहाल वह जेल में बंद है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी महिला ने ड्रग्स तस्करी से भारी संपत्ति अर्जित की थी।

इसी अवैध कमाई से उसने नवी मुंबई के दिघा इलाके में करीब 32 लाख रुपये का मकान खरीदा था और उस पर दो मंजिला अवैध निर्माण कराया था। सिडको ने पहले ही इस निर्माण को लेकर नोटिस जारी कर मकान खाली करने के आदेश दिए थे, लेकिन परिवार ने आदेश का पालन नहीं किया।

बुधवार सुबह भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच टीम मौके पर पहुंची और मकान खाली करवाकर ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू कर दी। मकान में किराये पर रहने वाले लोगों को अस्थायी तौर पर नजदीकी मंदिर में शिफ्ट किया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त राहुल धस ने बताया कि ड्रग्स के पैसों से बनाई गई संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। जो भी अवैध निर्माण या संपत्ति अपराध से अर्जित धन से बनाई गई होगी, उसके खिलाफ इसी तरह कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।


Most Popular News of this Week

शिलफाटा की पैरामाउंट सोसायटी...

डायघर थाने में सामूहिक शिकायत धोखाधड़ी, झूठे वादे, मानसिक उत्पीड़न और...

कामोठे में रयत शिक्षण संस्था...

पनवेल। बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था और उद्योगों की आवश्यकताओं को ध्यान में...

नवी मुंबई से दुनिया की सीधी...

अबू धाबी से एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ान...

तुर्भे डिपो में NMMT की...

बार-बार इलेक्ट्रिक बसों में आग लगने की घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा पर...

अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम:...

नवी मुंबई के ऐरोली में सनसनीखेज वारदात का खुलासा, कॉल डिटेल और पूछताछ में...

नवी मुंबई में गुटखा तस्करी पर...

नवी मुंबई: नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने प्रतिबंधित गुटखा...