Breaking News

“जूते खरीदता तो घर में राशन नहीं आता…” — संघर्ष से IPL तक साकिब हुसैन की प्रेरणादायक कहानी

“जूते खरीदता तो घर में राशन नहीं आता…” — संघर्ष से IPL तक साकिब हुसैन की प्रेरणादायक कहानी

“मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है…” — बिहार के तेज गेंदबाज Saqib Hussain ने इस बात को सच कर दिखाया है। बेहद गरीबी में पले-बढ़े इस खिलाड़ी ने अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर अब Indian Premier League 2026 तक का सफर तय कर लिया है।

आईपीएल 2026 ऑक्शन में Sunrisers Hyderabad ने साकिब हुसैन को 30 लाख रुपये में खरीदा। यह दूसरी बार है जब किसी आईपीएल टीम ने उन पर भरोसा जताया है। इससे पहले वे 2024 में Kolkata Knight Riders का हिस्सा रहे, हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। अब उम्मीद है कि इस सीजन में उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

साकिब ने एक इंटरव्यू में बताया था कि तेज गेंदबाजों के स्पाइक्स जूते 13-14 हजार रुपये के आते हैं। ऐसे में अगर वे जूते खरीदते, तो घर में राशन लाना मुश्किल हो जाता। लेकिन आज वही खिलाड़ी अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ चुका है और उन्हीं जूतों में मैदान पर बल्लेबाजों को पवेलियन भेज रहा है।

घरेलू क्रिकेट में भी साकिब का प्रदर्शन शानदार रहा है। बिहार के लिए खेलते हुए उन्होंने 6 फर्स्ट क्लास मैचों में 16 विकेट लिए हैं, जबकि टी20 में 12 मैचों में 10 विकेट झटके हैं। उनकी खासियत तेज रफ्तार और अतिरिक्त बाउंस है, जिससे वे बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करते हैं।अब देखना दिलचस्प होगा कि Sunrisers Hyderabad इस उभरते हुए तेज गेंदबाज का किस तरह इस्तेमाल करती है।


Most Popular News of this Week

रिलायन्स फाउंडेशन स्कूल के...

नवी मुंबई : रिलायन्स फाउंडेशन स्कूल ( Reliance Foundation School ) कोपरखैरने के खिलाफ पीटीए(PTA )...

सनकी आशिक बना हैवान

34 सेकंड में 8 बार जमीन पर पटककर मासूम की हत्याफिरोजाबाद पुलिस ने एनकाउंटर...

RCB ने जीती ट्रॉफी, लेकिन IPL का...

मुंबई।आईपीएल 2026 का खिताब भले ही Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने अपने नाम कर लिया हो, लेकिन...

वाशी बाजार के आधुनिकीकरण की...

नवी मुंबई।नवी मुंबई के वाशी स्थित प्रमुख बाजार क्षेत्र में सड़क के बीच लगी...

मौत के बाद भी नहीं थमी ‘वसूली’?...

नवी मुंबई।नवी मुंबई के पनवेल स्थित राज्य सरकार के उप जिला अस्पताल से एक...

अमेरिका में गुजरात की महिला...

अमेरिका।अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने...