Breaking News

नवी मुंबई में ACB की बड़ी कार्रवाई: GST अधिकारी और महिला रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

नवी मुंबई में ACB की बड़ी कार्रवाई: GST अधिकारी और महिला रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

नवी मुंबई।

नवी मुंबई में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग (ACB) ने जीएसटी विभाग में सापळा (ट्रैप) लगाकर एक अधिकारी और एक निजी महिला को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल को ACB नवी मुंबई यूनिट ने कोकण भवन स्थित जीएसटी कार्यालय में योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन अंजाम दिया। इस दौरान अमित भानुदास गिरी (उम्र 45 वर्ष), जो कि व्यावसाय कर अधिकारी (वर्ग–2) के पद पर कार्यरत हैं, और उनके साथ मौजूद निजी महिला वैशाली कदम को रिश्वत स्वीकार करते हुए पकड़ लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अधिकारी ने एक मामले में लाभ पहुंचाने के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की सत्यता जांची और फिर जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रंगेहाथ दबोच लिया।

कार्रवाई के दौरान ACB टीम ने पूरी प्रक्रिया को नियमों के तहत अंजाम दिया और मौके से जरूरी सबूत भी एकत्र किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस मामले की जांच पुलिस उपअधीक्षक धर्मराज सोनके के नेतृत्व में की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकरण में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

बढ़ती कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर लगाम की कोशिश

नवी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में ACB द्वारा लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई से यह साफ संकेत मिल रहा है कि भ्रष्टाचार के मामलों में अब किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

सरकार और जांच एजेंसियां अब ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही हैं, जिससे आम नागरिकों का विश्वास फिर से मजबूत हो सके।


Most Popular News of this Week

नवी मुंबईत ‘कोयता गँग’ची...

19 वर्षीय तरुणाची डोक्यात वार करून निर्घृण हत्या; आरोपी फरारशीतल वाघमारेनवी...

नशे के कारोबार पर नवी मुंबई...

4 महिला तस्करों पर 22 केस, एक पर MCOCA; दो जेल में, एक महाराष्ट्र से बाहर!नवी मुंबई:...

नवी मुंबई में इस बार गूंजेगा...

नवी मुंबई। गणेशोत्सव को पर्यावरणपूरक, प्लास्टिकमुक्त और प्रदूषणमुक्त...

कलवा के नए ब्रिज पर रफ्तार का...

ठाणे। कलवा इलाके में गोडबंदर रोड से ठाणे-बेलापुर रोड की ओर जाने वाले नए कलवा...

तुर्भे MIDC में FDA की छापेमारी, 75.21...

‘साधना एंटरप्राइज’ का लाइसेंस रद्द; खाद्य उत्पादों की री-पैकिंग और लेबल में...