Breaking News

Summer Vacation: महाराष्ट्र में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां घोषित,2 मई से 14 जून तक छुट्टियां

Summer Vacation: महाराष्ट्र में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां घोषित,2 मई से 14 जून तक छुट्टियां

मुंबई | राज्य के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में 2 मई से 14 जून तक छुट्टियां रहेंगी। नया शैक्षणिक सत्र 2026-27, विदर्भ सहित राज्य के सभी क्षेत्रों में 15 जून से शुरू होगा।

सुबह के सत्र में चलेंगी स्कूलें
जून में विदर्भ क्षेत्र की गर्मी को ध्यान में रखते हुए 15 जून से 29 जून तक स्कूल सुबह की पाली में चलेंगी। इस दौरान स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से 11:45 बजे तक रहेगा। 30 जून से सभी स्कूल अपने नियमित समय पर संचालित होंगे।

अन्य बोर्ड स्कूलों को स्वतंत्रता
राज्य के अन्य शिक्षा बोर्ड से जुड़े स्कूलों को अपने कार्यक्रम और गतिविधियों के अनुसार छुट्टियों का निर्णय स्वयं लेने की छूट दी गई है।

सुट्टियों का वार्षिक निर्धारण
शिक्षण संचालनालय द्वारा हर साल शैक्षणिक सत्र की छुट्टियों का निर्धारण किया जाता है, ताकि सभी स्कूलों में एकरूपता बनी रहे। यह निर्देश राज्य के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को जारी किए गए हैं।नियमों के अनुसार, पूरे शैक्षणिक वर्ष में कुल छुट्टियां 76 दिनों से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि कम से कम 220 दिन शिक्षण कार्य होना अनिवार्य है। इसी आधार पर छुट्टियों का शेड्यूल तय किया गया है।


Most Popular News of this Week

नवी मुंबईत ‘कोयता गँग’ची...

19 वर्षीय तरुणाची डोक्यात वार करून निर्घृण हत्या; आरोपी फरारशीतल वाघमारेनवी...

नशे के कारोबार पर नवी मुंबई...

4 महिला तस्करों पर 22 केस, एक पर MCOCA; दो जेल में, एक महाराष्ट्र से बाहर!नवी मुंबई:...

नवी मुंबई में इस बार गूंजेगा...

नवी मुंबई। गणेशोत्सव को पर्यावरणपूरक, प्लास्टिकमुक्त और प्रदूषणमुक्त...

कलवा के नए ब्रिज पर रफ्तार का...

ठाणे। कलवा इलाके में गोडबंदर रोड से ठाणे-बेलापुर रोड की ओर जाने वाले नए कलवा...

तुर्भे MIDC में FDA की छापेमारी, 75.21...

‘साधना एंटरप्राइज’ का लाइसेंस रद्द; खाद्य उत्पादों की री-पैकिंग और लेबल में...