Breaking News

छत्रपति संभाजीनगर में सनसनीखेज हमला, युवक की हालत गंभीर

छत्रपति संभाजीनगर में सनसनीखेज हमला, युवक की हालत गंभीर

छत्रपति संभाजीनगर | शहर में एक बेहद क्रूर घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गंगापुर–लासूर मार्ग के शिंदेवाड़ी फाटा क्षेत्र में 32 वर्षीय सीताराम आसाराम आळंजकर पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं उनके गुप्तांग पर भी वार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे सीताराम शिंदेवाड़ी फाटा के पास एक स्कूल के नजदीक खड़े थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें जबरन पकड़ लिया और पास के एक सुनसान खेत में ले जाकर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से कई वार किए और गंभीर रूप से घायल करने के बाद उन्हें सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।

घटना के बाद सीताराम काफी देर तक मौके पर तड़पते रहे। सूचना मिलने पर उनके चचेरे भाई लक्ष्मण आळंजकर मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत गंगापुर के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात करीब साढ़े आठ बजे उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस घटना के बाद शिंदेवाड़ी फाटा क्षेत्र में भय का माहौल है। हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है। हालांकि, देर रात तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई थी। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।




Most Popular News of this Week

रिलायन्स फाउंडेशन स्कूल के...

नवी मुंबई : रिलायन्स फाउंडेशन स्कूल ( Reliance Foundation School ) कोपरखैरने के खिलाफ पीटीए(PTA )...

सनकी आशिक बना हैवान

34 सेकंड में 8 बार जमीन पर पटककर मासूम की हत्याफिरोजाबाद पुलिस ने एनकाउंटर...

RCB ने जीती ट्रॉफी, लेकिन IPL का...

मुंबई।आईपीएल 2026 का खिताब भले ही Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने अपने नाम कर लिया हो, लेकिन...

मौत के बाद भी नहीं थमी ‘वसूली’?...

नवी मुंबई।नवी मुंबई के पनवेल स्थित राज्य सरकार के उप जिला अस्पताल से एक...

वाशी बाजार के आधुनिकीकरण की...

नवी मुंबई।नवी मुंबई के वाशी स्थित प्रमुख बाजार क्षेत्र में सड़क के बीच लगी...

अमेरिका में गुजरात की महिला...

अमेरिका।अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने...