Breaking News

उलवे में पानी संकट पर फूटा गुस्सा: CIDCO कार्यालय पर ‘हंडा मोर्चा’, हजारों परिवार प्रभावित

उलवे में पानी संकट पर फूटा गुस्सा: CIDCO कार्यालय पर ‘हंडा मोर्चा’, हजारों परिवार प्रभावित

नवी मुंबई: उलवे क्षेत्र में गर्मियों की शुरुआत के साथ ही पानी की गंभीर समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। लगातार हो रही पानी की कमी से परेशान नागरिकों ने शुक्रवार को CIDCO कार्यालय पर जोरदार ‘हंडा मोर्चा’ निकालकर प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया।

यह विरोध प्रदर्शन Ananta Towers Ulwe के रहवासियों द्वारा बामनडोंगरी स्थित सिडको कार्यालय के बाहर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग खाली बर्तन लेकर शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने “पानी दो, पानी दो” और “सिडको वाले जवाब दो” जैसे नारे लगाते हुए अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखा।

प्रदर्शन में शामिल नागरिकों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से पानी की भारी किल्लत झेल रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि वे किसी अतिरिक्त सुविधा की नहीं, बल्कि अपनी बुनियादी जरूरत—पानी—की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सिडको द्वारा विकसित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मार्च महीने में ही हालात इतने खराब हैं, तो आने वाले गर्मी के महीनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

मोर्चे के दौरान नागरिकों ने खाली हंडे और बर्तन दिखाकर प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

फिलहाल, CIDCO की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है।


Most Popular News of this Week

नवी मुंबईत ‘कोयता गँग’ची...

19 वर्षीय तरुणाची डोक्यात वार करून निर्घृण हत्या; आरोपी फरारशीतल वाघमारेनवी...

नशे के कारोबार पर नवी मुंबई...

4 महिला तस्करों पर 22 केस, एक पर MCOCA; दो जेल में, एक महाराष्ट्र से बाहर!नवी मुंबई:...

नवी मुंबई में इस बार गूंजेगा...

नवी मुंबई। गणेशोत्सव को पर्यावरणपूरक, प्लास्टिकमुक्त और प्रदूषणमुक्त...

कलवा के नए ब्रिज पर रफ्तार का...

ठाणे। कलवा इलाके में गोडबंदर रोड से ठाणे-बेलापुर रोड की ओर जाने वाले नए कलवा...

तुर्भे MIDC में FDA की छापेमारी, 75.21...

‘साधना एंटरप्राइज’ का लाइसेंस रद्द; खाद्य उत्पादों की री-पैकिंग और लेबल में...