नवी मुंबई : श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर वाशीगांव में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का अनोखा संगम देखने को मिला। नवी मुंबई महानगरपालिका के उपमहापौर दशरथ भगत के मार्गदर्शन में स्व. प्रेमनाथ पाटिल चौक स्थित प्रभाग क्रमांक 18 के भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सुबह कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के पूजन से हुई। इस अवसर पर नगरसेवक निशांत भगत, नगरसेविका प्रीति संदीप भगत और समाजसेवक संदीप करसन भगत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया।
शाम के सत्र में हिंदू संमेलन समिति, वाशीगांव द्वारा जनसंपर्क कार्यालय के समीप एक विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ठाणे विभाग के सेवाप्रमुख अविनाश गव्हाणे ने “हिंदू और हिंदुत्व सहित संघ यात्रा” विषय पर अपने विचार रखे।
वहीं संस्कृती संवर्धन प्रतिष्ठान की प्रांत कार्यकारिणी सदस्या शीतल निकम ने “पंचपरिवर्तन” विषय पर प्रभावी व्याख्यान दिया। उन्होंने स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक अनुशासन और परिवार प्रबोधन जैसे मुद्दों पर जागरूकता का संदेश दिया।
इस आयोजन में उपमहापौर दशरथ भगत प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होने वाले हैं। हिंदू संमेलन समिति के अध्यक्ष भारत भगत ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया।
इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, वाशी प्रखंड द्वारा निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा का वाशीगांव में जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर उपमहापौर दशरथ भगत, नगरसेवक निशांत भगत, नगरसेविका प्रीति भगत, पूर्व नगरसेविका फशीबाई भगत, वैजयंती भगत और रुपाली निशांत भगत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
