Breaking News

गुड़ी पड़वा के अवसर पर तुर्भे स्टोर में भव्य शोभायात्रा

गुड़ी पड़वा के अवसर पर तुर्भे स्टोर में भव्य शोभायात्रा

नव दुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल

नवी मुंबई |हिंदू संस्कृति और नववर्ष के उत्साह का प्रतीक चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानी गुड़ी पड़वा के अवसर पर तुर्भे स्टोर क्षेत्र में नव दुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य नववर्ष शोभायात्रा और सद्भावना कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
इस शोभायात्रा में शिवसेना उपजिला प्रमुख तथा वरिष्ठ नगरसेवक सुरेशजी कुलकर्णी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने तुर्भे क्षेत्र के नागरिकों से संवाद करते हुए सभी को हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री  स्वरूप पाटील, उत्तर भारतीय सेल के मार्कडे केवट, कृष्णा तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवक  सुभाष गुप्ता,  केशवलाल मौर्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय हिंदू बांधव, वरिष्ठ नागरिक, युवक-युवतियां तथा शिवसेना और युवासेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूरा क्षेत्र गुड़ियों की सजावट, पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-ताशों की गूंज और जयघोष से उत्सवमय हो गया। इस आयोजन के माध्यम से समाज में एकता, संस्कृति के संरक्षण और नववर्ष के स्वागत का संदेश दिया गया।


Most Popular News of this Week

नवी मुंबईत ‘कोयता गँग’ची...

19 वर्षीय तरुणाची डोक्यात वार करून निर्घृण हत्या; आरोपी फरारशीतल वाघमारेनवी...

नशे के कारोबार पर नवी मुंबई...

4 महिला तस्करों पर 22 केस, एक पर MCOCA; दो जेल में, एक महाराष्ट्र से बाहर!नवी मुंबई:...

नवी मुंबई में इस बार गूंजेगा...

नवी मुंबई। गणेशोत्सव को पर्यावरणपूरक, प्लास्टिकमुक्त और प्रदूषणमुक्त...

कलवा के नए ब्रिज पर रफ्तार का...

ठाणे। कलवा इलाके में गोडबंदर रोड से ठाणे-बेलापुर रोड की ओर जाने वाले नए कलवा...

तुर्भे MIDC में FDA की छापेमारी, 75.21...

‘साधना एंटरप्राइज’ का लाइसेंस रद्द; खाद्य उत्पादों की री-पैकिंग और लेबल में...