Breaking News

एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर: IIT बॉम्बे के तीन छात्रों की दर्दनाक मौत, एक जिंदगी से जूझ रहा

एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर: IIT बॉम्बे के तीन छात्रों की दर्दनाक मौत, एक जिंदगी से जूझ रहा

मुंबई।

महाराष्ट्र के पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में IIT बॉम्बे के तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा खोपोली के पास हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, चारों छात्र एक कार से पुणे से मुंबई की ओर जा रहे थे। खोपोली के पास तेज रफ्तार के चलते चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद कार कई बार पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि तीन छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कार में सवार चौथे छात्र को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है, वहीं कॉलेज परिसर में भी शोक का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Most Popular News of this Week

BEST के सेवानिवृत्त कर्मचारियों...

नवी मुंबई: BEST (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) के सेवानिवृत्त...

खारघर की ट्यूलिप सोसायटी में...

नवी मुंबई। खारघर सेक्टर-34B स्थित ट्यूलिप को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में...

कल्याण पूर्व के आत्मानगर में...

कल्याण।कल्याण पूर्व के आत्मानगर इलाके में मंगलवार देर रात हुई फायरिंग की...

शादी का सपना दिखाकर महिलाओं...

मीरा रोड। शादी का सपना दिखाकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाने और करोड़ों...

ओरियन मॉल के सामने दर्दनाक...

न्यू पनवेल।नवी पनवेल के ओरियन मॉल के सामने गुरुवार (12 जून) की रात एक बेहद दुखद...

पान मसाला विज्ञापन विवाद में...

मुंबई।देशभर में गुटखा और पान मसाला उत्पादों के विज्ञापनों को लेकर लंबे समय...