Breaking News

धारावी में पति ने पत्नी की हत्या, वीडियो कॉल कर बेटे को दिखाया शव

धारावी में पति ने पत्नी की हत्या, वीडियो कॉल कर बेटे को दिखाया शव

मुंबई: धारावी के कोळीवाड़ा इलाके में ५८ वर्षीय कबाड़ी व्यापारी अमृत मेघा सोलंकी ने अपनी पत्नी सूरजबेन सोलंकी (५२) की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी का मानना था कि उसकी पत्नी और बच्चे उस पर जादू टोना कर रहे हैं।

घटना १३ मार्च दोपहर २:३० बजे घटी। अमृत ने पत्नी के सिर पर पानी की बोतल मारी और फिर ओढ़नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने हत्या के बाद अपने बेटे शिवराम सोलंकी (३३) को व्हाट्सऐप वीडियो कॉल किया और खून से लथपथ अपने आप को दिखाते हुए पत्नी की हत्या की स्वीकारोक्ति दी।

शिवराम ने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूरजबेन को सायन अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर अमृत सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और परिवार में चल रहे विवादों और मानसिक दबाव की भी पड़ताल कर रही है।


Most Popular News of this Week

पिंपरी-चिंचवड में कथित वसूली...

 स्पा सेंटर संचालक से ₹50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप, ₹10 हजार लेते...

अमित मेंढकर यांच्यासह १०...

आज उच्च न्यायालयात सुनावणी, नगरसेवकांकडून 7/11 अंतर्गत उत्तर दाखलनवी मुंबई :...

उरण में ‘बंटी-बबली’ की जोड़ी...

उरण। नवी मुंबई और उरण के आसपास के इलाकों में घरफोड़ियों की घटनाओं से जुड़े...

नवी मुंबई में डिजिटल प्रशासन...

नवी मुंबई। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के कामकाज को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह...