Breaking News

घर में घुसकर 45 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या, तुर्भे गांव में सनसनी

घर में घुसकर 45 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या, तुर्भे गांव में सनसनी

नवी मुंबई के तुर्भे गांव में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर में घुसकर 45 वर्षीय महिला मार्जिना मंडल की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई।

मार्जिना मंडल सेक्टर-22 में शंकर भोईर की इमारत के पहले माले पर अकेली रहती थीं और घरों में काम करके अपना जीवनयापन करती थीं।बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम जब वह घर में अकेली थीं, तभी एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और उनकी छाती पर चाकू से हमला कर फरार हो गया।शाम करीब 6:50 बजे इमारत में काम करने वाले मजदूरों ने उन्हें कमरे में खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही एपीएमसी पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Most Popular News of this Week

BEST के सेवानिवृत्त कर्मचारियों...

नवी मुंबई: BEST (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) के सेवानिवृत्त...

कल्याण पूर्व के आत्मानगर में...

कल्याण।कल्याण पूर्व के आत्मानगर इलाके में मंगलवार देर रात हुई फायरिंग की...

शादी का सपना दिखाकर महिलाओं...

मीरा रोड। शादी का सपना दिखाकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाने और करोड़ों...

खारघर की ट्यूलिप सोसायटी में...

नवी मुंबई। खारघर सेक्टर-34B स्थित ट्यूलिप को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में...

ओरियन मॉल के सामने दर्दनाक...

न्यू पनवेल।नवी पनवेल के ओरियन मॉल के सामने गुरुवार (12 जून) की रात एक बेहद दुखद...

पान मसाला विज्ञापन विवाद में...

मुंबई।देशभर में गुटखा और पान मसाला उत्पादों के विज्ञापनों को लेकर लंबे समय...