Breaking News

Mumbai Navi Mumbai connectivity: मुंबई से नवी मुंबई की दूरी होगी कम: 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 10 मिनट में, 1,389 करोड़ का फ्लाईओवर बनेगा

Mumbai Navi Mumbai connectivity: मुंबई से नवी मुंबई की दूरी होगी कम: 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 10 मिनट में, 1,389 करोड़ का फ्लाईओवर बनेगा

मुंबई/पुणे:

मुंबई और नवी मुंबई के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आने वाले समय में दोनों शहरों के बीच यात्रा और भी आसान होने वाली है। प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण के बाद अभी तक 30 से 40 मिनट में तय होने वाला सफर मात्र 10 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

मुंबई मनपा ने महत्वाकांक्षी गोरेगांव–मुलुंड लिंक रोड (GMLR) परियोजना के एक अहम चरण को आगे बढ़ाते हुए ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और नवी मुंबई के ऐरोली सेक्टर-10 को जोड़ने वाले फ्लाईओवर के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस फ्लाईओवर की लंबाई करीब 1.3 किलोमीटर होगी और इसकी अनुमानित लागत लगभग 1,389 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

परियोजना पूरी होने के बाद यह एलिवेटेड रोड ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे को सीधे ऐरोली से जोड़ेगी। इससे ऐरोली और मुलुंड के बीच लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिलेगी। वर्तमान में ऐरोली टोल नाका और मुलुंड चेक नाका के आसपास अक्सर लंबा जाम लग जाता है, जिससे यात्रियों को इस दूरी को तय करने में 30 से 40 मिनट तक का समय लग जाता है।

नए फ्लाईओवर के निर्माण से यह समय घटकर लगभग 10 मिनट रह जाएगा। इसके अलावा ठाणे और वाशी की ओर जाने वाले यातायात को भी अलग-अलग मार्ग मिलेंगे, जिससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

खाड़ी क्षेत्र और व्यस्त सड़कों से गुजरने वाले इस फ्लाईओवर के निर्माण में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। यह परियोजना गोरेगांव–मुलुंड लिंक रोड के तीसरे चरण का अहम हिस्सा है।


Most Popular News of this Week

शॉकिंग! मुंबई के गोरेगांव NESCO...

मुंबई | गोरेगांव NESCO कॉम्प्लेक्स में एक शॉकिंग घटना हुई है, जहाँ एक लाइव...

आवारा कुत्तों की नसबंदी पर BMC...

Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) ने मुंबई में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के...

नेस्को सेंटर में हुई कथित...

मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में आयोजित एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित...

मुंबईतील उष्णतेच्या...

मुंबई|पावसाळा जवळ येत असताना, बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने (BMC) संपूर्ण...

दिवा खाडी किनारी मॅंग्रोव्ह...

ठाणे जिल्ह्यातील दिवा प्रभाग समिती समोरील शील–दिवा रोड लगत खाडी...

सौर ऊर्जा से किसानों को दिन...

मुंबई: महाराष्ट्र में किसानों को दिन के समय निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के...