Breaking News

विधान परिषद में अहम घोषणा : IVF डोनर की पहचान रहेगी गुप्त, नवी मुंबई समेत चार शहरों में एमआईसीई सेंटर स्थापित

विधान परिषद में अहम घोषणा : IVF डोनर की पहचान रहेगी गुप्त, नवी मुंबई समेत चार शहरों में एमआईसीई सेंटर स्थापित


मुंबई |महाराष्ट्र विधान परिषद में बुधवार को कई अहम मुद्दों पर सरकार की ओर से महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। इसमें आईवीएफ सेंटर के डोनर की जानकारी गोपनीय रखने,के साथ ही  नवी मुंबई समेत चार शहरों में एमआईसीई सेंटर स्थापित करने जैसे फैसले शामिल हैं।

IVF डोनर की जानकारी रहेगी गुप्त

राज्य के गृह राज्य मंत्री (शहरी) Yogesh Kadam ने बताया कि In Vitro Fertilization सेंटर के डोनर की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसके साथ ही सरकारी और निजी अस्पतालों में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं की जानकारी भी सुरक्षित रखी जाएगी।

यह मुद्दा Milind Narvekar ने गोवंडी और मानखुर्द में नवजात बच्चों की कथित बिक्री के मामले को लेकर उठाया था। इस मामले में Govandi के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की गई है।

नवी मुंबई सहित चार शहरों में बनेंगे MICE सेंटर

राज्य के पर्यटन मंत्री Shambhuraj Desai ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए MICE (मीटिंग, इंसेंटिव, कॉन्फ्रेंस और एग्जिबिशन) केंद्र स्थापित किए जाएंगे। पहले चरण में Navi Mumbai, Nashik, Nagpur और Pune में ये केंद्र बनाए जाएंगे।

सरकार का मानना है कि इन केंद्रों के बनने से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, व्यापारिक प्रदर्शनियां और बड़े आयोजनों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे राज्य में पर्यटन और निवेश में वृद्धि होगी।


Most Popular News of this Week

रिलायन्स फाउंडेशन स्कूल के...

नवी मुंबई : रिलायन्स फाउंडेशन स्कूल ( Reliance Foundation School ) कोपरखैरने के खिलाफ पीटीए(PTA )...

सनकी आशिक बना हैवान

34 सेकंड में 8 बार जमीन पर पटककर मासूम की हत्याफिरोजाबाद पुलिस ने एनकाउंटर...

RCB ने जीती ट्रॉफी, लेकिन IPL का...

मुंबई।आईपीएल 2026 का खिताब भले ही Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने अपने नाम कर लिया हो, लेकिन...

मौत के बाद भी नहीं थमी ‘वसूली’?...

नवी मुंबई।नवी मुंबई के पनवेल स्थित राज्य सरकार के उप जिला अस्पताल से एक...

वाशी बाजार के आधुनिकीकरण की...

नवी मुंबई।नवी मुंबई के वाशी स्थित प्रमुख बाजार क्षेत्र में सड़क के बीच लगी...

अमेरिका में गुजरात की महिला...

अमेरिका।अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने...