Breaking News

शिवाजी नगर डिपो से चार्जिंग गन पॉइंट चोरी, बेस्ट समिति में उठा मामला

शिवाजी नगर डिपो से चार्जिंग गन पॉइंट चोरी, बेस्ट समिति में उठा मामला

मुंबई : BEST Undertaking के गोवंडी स्थित शिवाजी नगर बस डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग गन पॉइंट चोरी होने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मुद्दे का खुलासा मंगलवार को हुई बेस्ट समिति की बैठक में समिति सदस्य Ramakant Gupta ने हरकत के मुद्दे के माध्यम से किया।

जानकारी के मुताबिक, शिवाजी नगर बस डिपो में इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए कुल 40 चार्जिंग गन पॉइंट लगाए गए थे, जिनमें से 10 गन पॉइंट चोरी हो चुके हैं। एक चार्जिंग गन पॉइंट की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। ऐसे में इस चोरी से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

घटना के बाद डिपो की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया गया है कि कुछ असामाजिक तत्व कंपाउंड वॉल पार कर डिपो परिसर में घुस जाते हैं और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। विरोध करने पर सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

इस मामले पर बेस्ट उपक्रम की महाव्यवस्थापक Sonia Sethi ने कहा कि डिपो के चारों ओर ऊंची कंपाउंड वॉल बनाई जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही, मामले में 15 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है।

गौरतलब है कि BEST Undertaking अपने बेड़े में पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक बसों की संख्या लगातार बढ़ा रहा है, जिसके लिए विभिन्न डिपो में आधुनिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। शिवाजी नगर डिपो में भी इसी उद्देश्य से चार्जिंग पॉइंट लगाए गए थे।

बताया गया कि डिपो की जमीन बेस्ट उपक्रम की है, जबकि वहां संचालित इलेक्ट्रिक बसें Tata Motors की हैं और उनकी देखरेख भी कंपनी द्वारा की जाती है। ऐसे में कंपनी को भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए 


Most Popular News of this Week

रिलायन्स फाउंडेशन स्कूल के...

नवी मुंबई : रिलायन्स फाउंडेशन स्कूल ( Reliance Foundation School ) कोपरखैरने के खिलाफ पीटीए(PTA )...

सनकी आशिक बना हैवान

34 सेकंड में 8 बार जमीन पर पटककर मासूम की हत्याफिरोजाबाद पुलिस ने एनकाउंटर...

RCB ने जीती ट्रॉफी, लेकिन IPL का...

मुंबई।आईपीएल 2026 का खिताब भले ही Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने अपने नाम कर लिया हो, लेकिन...

वाशी बाजार के आधुनिकीकरण की...

नवी मुंबई।नवी मुंबई के वाशी स्थित प्रमुख बाजार क्षेत्र में सड़क के बीच लगी...

मौत के बाद भी नहीं थमी ‘वसूली’?...

नवी मुंबई।नवी मुंबई के पनवेल स्थित राज्य सरकार के उप जिला अस्पताल से एक...

अमेरिका में गुजरात की महिला...

अमेरिका।अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने...