Breaking News

अमेरिका में गुजरात की महिला की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुआ 26 सेकंड का खौफनाक मंजर

अमेरिका में गुजरात की महिला की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुआ 26 सेकंड का खौफनाक मंजर

अमेरिका।

अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुजरात के मेहसाणा जिले के जनत्राल गांव की रहने वाली मेघना पटेल की एक संदिग्ध लूटपाट की कोशिश के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद भारत सहित अमेरिका में बसे गुजराती समुदाय में शोक और आक्रोश का माहौल है। 

जानकारी के अनुसार, मेघना पटेल पिछले करीब 10 वर्षों से अपने परिवार के साथ अमेरिका में रह रही थीं और वर्जीनिया के एक सुपरमार्केट में काम कर रही थीं। घटना 23 मई की बताई जा रही है। CCTV फुटेज में दिखाई देता है कि एक नकाबपोश युवक ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल होता है। वह कुछ सेकंड तक सामान्य ग्राहक की तरह व्यवहार करता है और फिर अचानक काउंटर के पास पहुंचकर मेघना पटेल पर ताबड़तोड़ गोलियां चला देता है। 

बताया जा रहा है कि हमलावर ने बेहद करीब से फायरिंग की। गोली लगते ही मेघना पटेल जमीन पर गिर गईं। इसके बाद आरोपी काउंटर के अंदर घुसा और फिर कुछ सामान लेकर मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात महज 26 सेकंड में खत्म हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। शुरुआती जांच में इसे लूटपाट से जुड़ी वारदात माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। 

मेघना पटेल के परिवार में उनके पति उपेंद्र पटेल, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनके माता-पिता आज भी गुजरात के जनत्राल गांव में रहते हैं। बेटी की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों और रिश्तेदारों का कहना है कि मेघना बेहद मेहनती और मिलनसार स्वभाव की थीं और परिवार के बेहतर भविष्य के लिए अमेरिका गई थीं। 

इस घटना ने एक बार फिर अमेरिका में बढ़ती गोलीबारी और भारतीय मूल के लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। कई भारतीय संगठनों ने भी घटना पर दुख जताते हुए अमेरिकी प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। 



Most Popular News of this Week

नवी मुंबईत ‘कोयता गँग’ची...

19 वर्षीय तरुणाची डोक्यात वार करून निर्घृण हत्या; आरोपी फरारशीतल वाघमारेनवी...

नशे के कारोबार पर नवी मुंबई...

4 महिला तस्करों पर 22 केस, एक पर MCOCA; दो जेल में, एक महाराष्ट्र से बाहर!नवी मुंबई:...

नवी मुंबई में इस बार गूंजेगा...

नवी मुंबई। गणेशोत्सव को पर्यावरणपूरक, प्लास्टिकमुक्त और प्रदूषणमुक्त...

कलवा के नए ब्रिज पर रफ्तार का...

ठाणे। कलवा इलाके में गोडबंदर रोड से ठाणे-बेलापुर रोड की ओर जाने वाले नए कलवा...

तुर्भे MIDC में FDA की छापेमारी, 75.21...

‘साधना एंटरप्राइज’ का लाइसेंस रद्द; खाद्य उत्पादों की री-पैकिंग और लेबल में...