Breaking News

मुंब्रा फायरिंग कांड: छेड़छाड़ के विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

मुंब्रा फायरिंग कांड: छेड़छाड़ के विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

मुंब्रा (ठाणे):

ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे मुंब्रा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कैलास नगर स्थित सुमनताई चव्हाण हिंदी प्राथमिक विद्यालय के पास बिस्मिल्ला चॉल में हुई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपी जयन शिवानंदन नायर (51 वर्ष) का अपनी कथित बहन अन्नू शेख से जुड़े एक विवाद को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा हुआ। आरोपी का आरोप था कि कुछ युवक उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में आकर फायरिंग कर दी।

इस गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें अब्दुल हसन शेख, अकबर अब्दुल शेख और समीर अहमद शेख शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

सभी घायलों को इलाज के लिए कालसेकर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अकबर अब्दुल शेख की मौत हो गई। बाकी दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद मुंब्रा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी जयन शिवानंदन नायर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के पीछे और क्या कारण हो सकते हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।


Most Popular News of this Week

नवी मुंबईत ‘कोयता गँग’ची...

19 वर्षीय तरुणाची डोक्यात वार करून निर्घृण हत्या; आरोपी फरारशीतल वाघमारेनवी...

नशे के कारोबार पर नवी मुंबई...

4 महिला तस्करों पर 22 केस, एक पर MCOCA; दो जेल में, एक महाराष्ट्र से बाहर!नवी मुंबई:...

नवी मुंबई में इस बार गूंजेगा...

नवी मुंबई। गणेशोत्सव को पर्यावरणपूरक, प्लास्टिकमुक्त और प्रदूषणमुक्त...

कलवा के नए ब्रिज पर रफ्तार का...

ठाणे। कलवा इलाके में गोडबंदर रोड से ठाणे-बेलापुर रोड की ओर जाने वाले नए कलवा...

तुर्भे MIDC में FDA की छापेमारी, 75.21...

‘साधना एंटरप्राइज’ का लाइसेंस रद्द; खाद्य उत्पादों की री-पैकिंग और लेबल में...