Breaking News

नवी मुंबई के यूपी भवन में जल्द तैनात होंगे फुल-टाइम आयुक्त, निवेशकों और नागरिकों के समस्या होंगे दूर – मंत्री अनिल राजभर

नवी मुंबई के यूपी भवन में जल्द तैनात होंगे फुल-टाइम आयुक्त, निवेशकों और नागरिकों के समस्या होंगे दूर – मंत्री अनिल राजभर

Navi Mumbai में उत्तर प्रदेश सरकार के इंडस्ट्री कनेक्ट अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में वाशी स्थित यूपी भवन में जल्द फुल-टाइम आयुक्त की नियुक्ति किए जाने का आश्वासन दिया गया। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने उद्योगपतियों और प्रवासी प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में दी।

महाराष्ट्र दौरे के दौरान वाशी के Rajiv Gandhi College में आयोजित इस बैठक में पूर्व सांसद Harivansh Singh, साईंनाथ ट्रस्ट के टी.पी. सिंह, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वासुकीनाथ पांडेय, रोहित राय, मार्कण्डेय केवट और अजय तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

यूपी भवन में आईएएस स्तर के आयुक्त की मांग

बैठक के दौरान पूर्व सांसद हरिवंश सिंह ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लाखों उत्तर प्रदेश वासियों और यूपी में निवेश करने के इच्छुक उद्योगपतियों की सुविधा के लिए वाशी स्थित यूपी भवन में आईएएस स्तर के फुल-टाइम आयुक्त की नियुक्ति की मांग रखी।
उन्होंने यह मांग मंत्री अनिल राजभर के माध्यम से Yogi Adityanath के सामने रखने की बात कही।

मंत्री अनिल राजभर ने इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जल्द ही यूपी भवन में आयुक्त की नियुक्ति की जाएगी। इससे मुंबई और नवी मुंबई में रहने वाले निवेशकों और प्रवासी नागरिकों को निवेश से जुड़ी योजनाओं, सरकारी सुविधाओं और प्रशासनिक मार्गदर्शन की जानकारी यहीं मिल सकेगी और उन्हें बार-बार उत्तर प्रदेश नहीं जाना पड़ेगा।

उद्योग और मजदूर का मजबूत रिश्ता

मंत्री राजभर ने कहा कि उद्योग और मजदूर का रिश्ता चोली-दामन जैसा है, इसलिए दोनों के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से बड़ी संख्या में निवेशक आज उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं और राज्य में उद्योग तेजी से विकसित हो रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई और नवी मुंबई में उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या में लोग रहते हैं, इसलिए ऐसी व्यवस्था की जरूरत है जिससे प्रवासी मजदूरों को किसी भी प्रशासनिक समस्या के समाधान के लिए वाशी स्थित यूपी भवन में ही सहायता मिल सके

यूपी में बेरोजगारी दर घटी

अनिल राजभर ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर घटकर लगभग तीन प्रतिशत रह गई है। उनका कहना है कि यदि इसी गति से विकास कार्य जारी रहे तो आने वाले दस वर्षों में राज्य से होने वाला पलायन काफी हद तक समाप्त हो सकता है।

पहले नोडल अधिकारी की थी नियुक्ति

करीब पांच-छह वर्ष पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिमलेश कुमार औदीच्य (उपनिदेशक, पर्यटन उत्तर प्रदेश) को मुंबई में नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। वे 15 दिन मुंबई और 15 दिन दिल्ली में रहकर यह कार्य देखते थे। उनके निधन के बाद यह पद खाली है।

अब पूर्व सांसद हरिवंश सिंह ने फिर से इस मुद्दे को उठाते हुए आयुक्त स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की मांग की है, जिस पर मंत्री अनिल राजभर ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Most Popular News of this Week

आवारा कुत्तों की नसबंदी पर BMC...

Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) ने मुंबई में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के...

शॉकिंग! मुंबई के गोरेगांव NESCO...

मुंबई | गोरेगांव NESCO कॉम्प्लेक्स में एक शॉकिंग घटना हुई है, जहाँ एक लाइव...

नेस्को सेंटर में हुई कथित...

मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में आयोजित एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित...

दिवा खाडी किनारी मॅंग्रोव्ह...

ठाणे जिल्ह्यातील दिवा प्रभाग समिती समोरील शील–दिवा रोड लगत खाडी...

सौर ऊर्जा से किसानों को दिन...

मुंबई: महाराष्ट्र में किसानों को दिन के समय निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के...

मुंबईतील उष्णतेच्या...

मुंबई|पावसाळा जवळ येत असताना, बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने (BMC) संपूर्ण...