Breaking News

नवी मुंबईं के नेरुल में बड़ा हादसा: शॉर्ट सर्किट के बाद करंट फैलने से दो छात्राएं झुलसीं, अस्पताल में भर्ती

नवी मुंबईं के नेरुल में बड़ा हादसा: शॉर्ट सर्किट के बाद करंट फैलने से दो छात्राएं झुलसीं, अस्पताल में भर्ती

नवी मुंबई। लगातार हो रही बारिश के बीच नवी मुंबई के नेरुल इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एल.पी. ब्रिज के नीचे बिकानेर के सामने विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट होने के बाद इलाके में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आकर दो कॉलेज छात्राएं घायल हो गईं।

घायलों की पहचान शुभांगी नलावडे और उज्ज्वला बाघ के रूप में हुई है। करंट लगते ही दोनों छात्राएं पानी में गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें रिक्शा की मदद से डी. वाय. पाटील अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आगे के इलाज के लिए वाशी स्थित मनपा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं पीपल्स एजुकेशन सोसायटी स्कूल, बेलापुर की छात्राएं हैं और स्कूल से घर लौटते समय यह हादसा हुआ।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नेरुल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल शॉर्ट सर्किट और करंट फैलने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बारिश के दौरान खुले विद्युत तारों और जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।



Most Popular News of this Week

नवी मुंबईत ‘कोयता गँग’ची...

19 वर्षीय तरुणाची डोक्यात वार करून निर्घृण हत्या; आरोपी फरारशीतल वाघमारेनवी...

नशे के कारोबार पर नवी मुंबई...

4 महिला तस्करों पर 22 केस, एक पर MCOCA; दो जेल में, एक महाराष्ट्र से बाहर!नवी मुंबई:...

नवी मुंबई में इस बार गूंजेगा...

नवी मुंबई। गणेशोत्सव को पर्यावरणपूरक, प्लास्टिकमुक्त और प्रदूषणमुक्त...

कलवा के नए ब्रिज पर रफ्तार का...

ठाणे। कलवा इलाके में गोडबंदर रोड से ठाणे-बेलापुर रोड की ओर जाने वाले नए कलवा...

तुर्भे MIDC में FDA की छापेमारी, 75.21...

‘साधना एंटरप्राइज’ का लाइसेंस रद्द; खाद्य उत्पादों की री-पैकिंग और लेबल में...