Breaking News

कोपरखैराने के स्वामी विवेकानंद कॉलेज में 17 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत

कोपरखैराने के स्वामी विवेकानंद कॉलेज में 17 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत

नवी मुंबई |कोपरखैराने सेक्टर-5 स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। कक्षा 12वीं में अध्ययनरत 17 वर्षीय छात्र की कॉलेज परिसर में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र को हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

मृत छात्र की पहचान शिव पाल के रूप में हुई है, जो पावना क्षेत्र का निवासी था। जानकारी के अनुसार, वह रोज़ की तरह सोमवार सुबह कॉलेज पहुंचा था। सुबह करीब 7:30 बजे कॉलेज के ग्राउंड में अचानक उसे सीने में तेज़ दर्द महसूस हुआ और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

घटना के तुरंत बाद कॉलेज के छात्र और कर्मचारियों ने उसे नज़दीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।इसके बाद शव को पोस्टमार्टम और अन्य चिकित्सकीय जांच के लिए वाशी स्थित नवी मुंबई महानगरपालिका अस्पताल भेज दिया गया है।इस घटना से कॉलेज परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है। छात्र के असामयिक निधन से परिजन, सहपाठी और शिक्षक गहरे सदमे में हैं। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


Most Popular News of this Week

नवी मुंबईत ‘कोयता गँग’ची...

19 वर्षीय तरुणाची डोक्यात वार करून निर्घृण हत्या; आरोपी फरारशीतल वाघमारेनवी...

नशे के कारोबार पर नवी मुंबई...

4 महिला तस्करों पर 22 केस, एक पर MCOCA; दो जेल में, एक महाराष्ट्र से बाहर!नवी मुंबई:...

नवी मुंबई में इस बार गूंजेगा...

नवी मुंबई। गणेशोत्सव को पर्यावरणपूरक, प्लास्टिकमुक्त और प्रदूषणमुक्त...

कलवा के नए ब्रिज पर रफ्तार का...

ठाणे। कलवा इलाके में गोडबंदर रोड से ठाणे-बेलापुर रोड की ओर जाने वाले नए कलवा...

तुर्भे MIDC में FDA की छापेमारी, 75.21...

‘साधना एंटरप्राइज’ का लाइसेंस रद्द; खाद्य उत्पादों की री-पैकिंग और लेबल में...