Breaking News

तुर्भे स्टोर में वृद्ध महिला की हत्या के विरोध में रास्ता रोको, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

तुर्भे स्टोर में वृद्ध महिला की हत्या के विरोध में रास्ता रोको, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Lनवी मुंबई: तुर्भे स्टोर क्षेत्र में 60 वर्षीय अजरुनीसा खान की निर्मम हत्या के मामले ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है। इस जघन्य वारदात के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने सोमवार को रास्ता रोको आंदोलन कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, महिला को जेवरात लूटने के इरादे से घर बुलाया गया था, जहां उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने जेवरात बेचने और शव को ठिकाने लगाने की भी कोशिश की।

सूत्रों के मुताबिक, ड्रम गली के पास रहने वाले मोमिन नामक व्यक्ति पर इस वारदात को अंजाम देने का संदेह है। बताया जा रहा है कि इस अपराध में एक महिला सहित अन्य लोग भी शामिल थे।

घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद विस्तृत खुलासा करने की बात कही जा रही है।

इस घटना से इलाके में भय और गुस्से का माहौल है, वहीं नागरिकों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


Most Popular News of this Week

नवी मुंबईत ‘कोयता गँग’ची...

19 वर्षीय तरुणाची डोक्यात वार करून निर्घृण हत्या; आरोपी फरारशीतल वाघमारेनवी...

नशे के कारोबार पर नवी मुंबई...

4 महिला तस्करों पर 22 केस, एक पर MCOCA; दो जेल में, एक महाराष्ट्र से बाहर!नवी मुंबई:...

नवी मुंबई में इस बार गूंजेगा...

नवी मुंबई। गणेशोत्सव को पर्यावरणपूरक, प्लास्टिकमुक्त और प्रदूषणमुक्त...

कलवा के नए ब्रिज पर रफ्तार का...

ठाणे। कलवा इलाके में गोडबंदर रोड से ठाणे-बेलापुर रोड की ओर जाने वाले नए कलवा...

तुर्भे MIDC में FDA की छापेमारी, 75.21...

‘साधना एंटरप्राइज’ का लाइसेंस रद्द; खाद्य उत्पादों की री-पैकिंग और लेबल में...