Breaking News

केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक; 30 सितंबर 2026 तक रहेगा प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक; 30 सितंबर 2026 तक रहेगा प्रतिबंध

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 30 सितंबर 2026 तक अथवा अगले आदेश तक लागू रहेगा। इस संबंध में विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार, चीनी निर्यात की नीति स्थिति को ‘रिस्ट्रिक्टेड’ (Restricted) से बदलकर ‘प्रोहिबिटेड’ (Prohibited) कर दिया गया है। देश में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने और कीमतों को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

हालांकि, कुछ विशेष मामलों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। इसमें यूरोपीय संघ (EU) और अमेरिका (USA) को CXL एवं TRQ कोटा के तहत होने वाला निर्यात, ‘एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम’ (AAS) के अंतर्गत निर्यात, तथा अन्य देशों की खाद्य सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ‘सरकार-से-सरकार’ (G-to-G) स्तर पर होने वाला निर्यात शामिल है।

इसके अलावा, जिन चीनी खेपों की निर्यात प्रक्रिया पहले से शुरू हो चुकी है, उन्हें भी इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है।


Most Popular News of this Week

रिलायन्स फाउंडेशन स्कूल के...

नवी मुंबई : रिलायन्स फाउंडेशन स्कूल ( Reliance Foundation School ) कोपरखैरने के खिलाफ पीटीए(PTA )...

सनकी आशिक बना हैवान

34 सेकंड में 8 बार जमीन पर पटककर मासूम की हत्याफिरोजाबाद पुलिस ने एनकाउंटर...

RCB ने जीती ट्रॉफी, लेकिन IPL का...

मुंबई।आईपीएल 2026 का खिताब भले ही Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने अपने नाम कर लिया हो, लेकिन...

मौत के बाद भी नहीं थमी ‘वसूली’?...

नवी मुंबई।नवी मुंबई के पनवेल स्थित राज्य सरकार के उप जिला अस्पताल से एक...

वाशी बाजार के आधुनिकीकरण की...

नवी मुंबई।नवी मुंबई के वाशी स्थित प्रमुख बाजार क्षेत्र में सड़क के बीच लगी...

अमेरिका में गुजरात की महिला...

अमेरिका।अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने...