Breaking News

पाम बीच रोड बना ‘रफ्तार का कब्रिस्तान’! Navi Mumbai में फिर गूंजी टक्कर की आवाज, Ducati और लग्जरी कार की भिड़ंत से दहशत

पाम बीच रोड बना ‘रफ्तार का कब्रिस्तान’! Navi Mumbai में फिर गूंजी टक्कर की आवाज, Ducati और लग्जरी कार की भिड़ंत से दहशत

नवी मुंबई।

Palm Beach Road पर एक बार फिर तेज रफ्तार का खौफनाक चेहरा सामने आया है। गुरुवार तड़के करीब 3:45 बजे Ducati बाइक और एक लग्जरी कार के बीच हुई भीषण टक्कर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लगातार हो रहे हादसों के चलते अब स्थानीय लोग पाम बीच रोड को “डेथ ट्रैक” कहने लगे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात और पहाट के समय इस रोड पर कई वाहन चालक बेलगाम रफ्तार में गाड़ियां दौड़ाते हैं। कई बार यहां बाइक रेसिंग और स्टंटबाजी जैसी घटनाएं भी सामने आती रही हैं। गुरुवार सुबह हुए हादसे ने एक बार फिर ट्रैफिक नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि लगातार हादसों के बावजूद प्रशासन और ट्रैफिक विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर स्पीड लिमिट का खुलेआम उल्लंघन होता है, लेकिन कार्रवाई बेहद सीमित रहती है। रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग भी न के बराबर दिखाई देती है, जिससे लापरवाह वाहन चालकों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

Navi Mumbai का सबसे आधुनिक और हाई-स्पीड कॉरिडोर माना जाने वाला पाम बीच रोड अब हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में यहां कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। बावजूद इसके, न तो स्पीड कंट्रोल के लिए अत्याधुनिक तकनीक लगाई गई और न ही अवैध रेसिंग रोकने के लिए कोई बड़ा अभियान चलाया गया।

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पाम बीच रोड पर तत्काल स्पीड कैमरे लगाए जाएं, रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और तेज रफ्तार व स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं दिखाई गई, तो यह रोड आने वाले समय में और बड़े हादसों का गवाह बन सकती है।


Most Popular News of this Week

शिलफाटा की पैरामाउंट सोसायटी...

डायघर थाने में सामूहिक शिकायत धोखाधड़ी, झूठे वादे, मानसिक उत्पीड़न और...

कामोठे में रयत शिक्षण संस्था...

पनवेल। बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था और उद्योगों की आवश्यकताओं को ध्यान में...

नवी मुंबई से दुनिया की सीधी...

अबू धाबी से एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ान...

तुर्भे डिपो में NMMT की...

बार-बार इलेक्ट्रिक बसों में आग लगने की घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा पर...

अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम:...

नवी मुंबई के ऐरोली में सनसनीखेज वारदात का खुलासा, कॉल डिटेल और पूछताछ में...

नवी मुंबई में गुटखा तस्करी पर...

नवी मुंबई: नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने प्रतिबंधित गुटखा...