Breaking News

नेरुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक और मोबाइल चोर गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिल समेत 7 चोरी का माल बरामद

नेरुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक और मोबाइल चोर गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिल समेत 7 चोरी का माल बरामद

नवी मुंबई : नवी मुंबई पुलिस की नेरुल पुलिस ने वाहन और मोबाइल चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 1 लाख 96 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से नेरुल, सानपाड़ा और सीबीडी बेलापुर क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार शहर में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया था। इसी दौरान नेरुल पुलिस स्टेशन की टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी आकाश रामदास नवले (25) को हिरासत में लिया। आरोपी मूल रूप से पुणे जिले के जुन्नर तालुका का निवासी है और फिलहाल नेरुल इलाके में रह रहा था।

पूछताछ में आरोपी ने अलग-अलग इलाकों से वाहन और मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने नेरुल पुलिस स्टेशन में दर्ज कई मामलों के अलावा सानपाड़ा और सीबीडी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी और मोबाइल चोरी से जुड़े कुल 7 मामलों का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई 5 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। बरामद वाहन और मोबाइल संबंधित मामलों के पीड़ितों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त परिमंडल-2 और सहायक पुलिस आयुक्त के निर्देशन में नेरुल पुलिस स्टेशन की टीम ने की। जांच में अपराध शाखा और तकनीकी विभाग के अधिकारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

स्थानीय नागरिकों ने नेरुल पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं के बीच यह कार्रवाई अपराधियों के लिए बड़ा संदेश है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन पार्क करते समय सुरक्षा उपाय अपनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।



Most Popular News of this Week

शिलफाटा की पैरामाउंट सोसायटी...

डायघर थाने में सामूहिक शिकायत धोखाधड़ी, झूठे वादे, मानसिक उत्पीड़न और...

कामोठे में रयत शिक्षण संस्था...

पनवेल। बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था और उद्योगों की आवश्यकताओं को ध्यान में...

नवी मुंबई से दुनिया की सीधी...

अबू धाबी से एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ान...

तुर्भे डिपो में NMMT की...

बार-बार इलेक्ट्रिक बसों में आग लगने की घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा पर...

अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम:...

नवी मुंबई के ऐरोली में सनसनीखेज वारदात का खुलासा, कॉल डिटेल और पूछताछ में...

नवी मुंबई में गुटखा तस्करी पर...

नवी मुंबई: नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने प्रतिबंधित गुटखा...