Breaking News

सायन–पनवेल हाईवे पर युवक को लू का झटका, फुटपाथ पर गिरा; पुलिस की तत्परता से बची जान

सायन–पनवेल हाईवे पर युवक को लू का झटका, फुटपाथ पर गिरा; पुलिस की तत्परता से बची जान

नवी मुंबई । सायन–पनवेल हाईवे पर खारघर पुलिस स्टेशन के आगे पुणे की ओर जाने वाले मार्ग पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। दोपहिया वाहन से जा रहे एक युवक को अचानक तेज गर्मी के कारण लू का झटका लगा, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह फुटपाथ पर गिर पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने अस्वस्थ महसूस होने पर अपनी बाइक सड़क किनारे रोक दी, लेकिन कुछ ही क्षणों में वह बेहोश होकर गिर गया। घटना देखते ही स्थानीय नागरिक मदद के लिए आगे आए और पास में तैनात ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

समय पर मिली मदद और पुलिस की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में स्थानीय नागरिकों और पुलिस की सतर्कता व त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।बढ़ती गर्मी को देखते हुए नागरिकों से अपील की गई है कि दोपहर के समय यात्रा करते समय सावधानी बरतें, पर्याप्त पानी पिएं और तबीयत बिगड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।


Most Popular News of this Week

नवी मुंबईत ‘कोयता गँग’ची...

19 वर्षीय तरुणाची डोक्यात वार करून निर्घृण हत्या; आरोपी फरारशीतल वाघमारेनवी...

नशे के कारोबार पर नवी मुंबई...

4 महिला तस्करों पर 22 केस, एक पर MCOCA; दो जेल में, एक महाराष्ट्र से बाहर!नवी मुंबई:...

नवी मुंबई में इस बार गूंजेगा...

नवी मुंबई। गणेशोत्सव को पर्यावरणपूरक, प्लास्टिकमुक्त और प्रदूषणमुक्त...

कलवा के नए ब्रिज पर रफ्तार का...

ठाणे। कलवा इलाके में गोडबंदर रोड से ठाणे-बेलापुर रोड की ओर जाने वाले नए कलवा...

तुर्भे MIDC में FDA की छापेमारी, 75.21...

‘साधना एंटरप्राइज’ का लाइसेंस रद्द; खाद्य उत्पादों की री-पैकिंग और लेबल में...