Breaking News

मामूली झगड़े ने ली जान: नवी मुंबई में दोस्त की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

मामूली झगड़े ने ली जान: नवी मुंबई में दोस्त की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

नवी मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने दोस्ती को खून से रंग दिया। किरकोळ झगड़े के बाद दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही साथी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना नवी मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय के सामने स्थित फ्लाईओवर के नीचे हुई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल की सुबह फ्लाईओवर के नीचे एक युवक का शव बरामद हुआ था। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था और उसके सिर व शरीर पर भारी पत्थरों से हमला किए जाने के निशान मिले थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

तफ्तीश के दौरान मृतक की पहचान आकाश प्रकाश राठौड़ (31 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने तकनीकी जांच, स्थानीय सूत्रों और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी सुभाष छन्नूलाल ध्रुवे (27 वर्ष) तक पहुंच बनाई। उसे शनिवार को उसी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में एक और आरोपी शामिल था, जिसकी तलाश में टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

शराब, झगड़ा और फिर हत्या

जांच में सामने आया है कि मृतक आकाश राठौड़, आरोपी सुभाष ध्रुवे और फरार आरोपी तीनों कई वर्षों से दोस्त थे। तीनों मजदूरी और छोटे-मोटे काम कर गुजारा करते थे और रोजाना कमाई का पैसा शराब व खाने पर खर्च करते थे। पुलिस के मुताबिक, इनके बीच पहले भी कई बार छोटे-छोटे मुद्दों पर मारपीट हो चुकी थी।

17 अप्रैल की रात भी तीनों फ्लाईओवर के नीचे बैठकर शराब पी रहे थे। काफी देर तक शराब पीने के बाद जब वे खाना खाने लगे तो किसी बात पर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। सुभाष और उसके साथी ने मिलकर आकाश की बेरहमी से पिटाई की।

गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पत्थरों से कुचल डाला

पुलिस के अनुसार, मारपीट के बाद भी दोनों आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने पास में पड़े बड़े पत्थरों से आकाश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

आठ दिन में पुलिस ने सुलझाया केस

घटना के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय लोगों से पूछताछ के जरिए जांच तेज की। करीब आठ दिनों की मेहनत के बाद पुलिस ने आरोपी सुभाष ध्रुवे को गिरफ्तार कर लिया। अब फरार आरोपी की तलाश जारी है।

इलाके में सनसनी

इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर के नीचे अक्सर शराबियों का जमावड़ा रहता है, जिससे कई बार झगड़े और असामाजिक गतिविधियां होती रहती हैं। लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और अवैध जमावड़ों पर कार्रवाई की मांग की है।


Most Popular News of this Week

नवी मुंबईत ‘कोयता गँग’ची...

19 वर्षीय तरुणाची डोक्यात वार करून निर्घृण हत्या; आरोपी फरारशीतल वाघमारेनवी...

नशे के कारोबार पर नवी मुंबई...

4 महिला तस्करों पर 22 केस, एक पर MCOCA; दो जेल में, एक महाराष्ट्र से बाहर!नवी मुंबई:...

नवी मुंबई में इस बार गूंजेगा...

नवी मुंबई। गणेशोत्सव को पर्यावरणपूरक, प्लास्टिकमुक्त और प्रदूषणमुक्त...

कलवा के नए ब्रिज पर रफ्तार का...

ठाणे। कलवा इलाके में गोडबंदर रोड से ठाणे-बेलापुर रोड की ओर जाने वाले नए कलवा...

तुर्भे MIDC में FDA की छापेमारी, 75.21...

‘साधना एंटरप्राइज’ का लाइसेंस रद्द; खाद्य उत्पादों की री-पैकिंग और लेबल में...