Breaking News

पनवेल में अतिक्रमण के खिलाफ महाअभियान: दो दिनों में कई इलाकों में कार्रवाई, अवैध कारोबारियों में हड़कंप

पनवेल में अतिक्रमण के खिलाफ महाअभियान: दो दिनों में कई इलाकों में कार्रवाई, अवैध कारोबारियों में हड़कंप

पनवेल: पनवेल महानगरपालिका ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण और अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए बड़े स्तर पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कामोठे और नवीन पनवेल क्षेत्रों में चलाए गए इस विशेष अभियान में दो दिनों के भीतर कई इलाकों को अतिक्रमण मुक्त किया गया, जिससे अवैध रूप से कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया।

महापालिका आयुक्त मंगेश चितळे के निर्देश पर अतिक्रमण विभाग ने मंगलवार और बुधवार को लगातार कार्रवाई करते हुए कामोठे प्रभाग समिति ‘क’ के अंतर्गत सेक्टर 19, 7, 21, 25, 34, खान्देश्वर स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में अवैध स्टॉल, नर्सरी, फेरीवाले और हाथगाड़ियों को हटाया। इस दौरान बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर, शेगड़ी, फलों-सब्जियों का माल और अन्य सामान जब्त किया गया। कुछ स्थानों पर अवैध झोपड़ियों को भी तोड़ दिया गया।

सेक्टर 19 के मारुति स्वीट और चेतक स्वीट परिसर में लंबे समय से लगे अवैध स्टॉल पर बुलडोजर चलाया गया। वहीं एमएनआर स्कूल चौक और कामोठे पुलिस स्टेशन के सामने फेरीवालों पर कार्रवाई करते हुए उनका सामान जब्त किया गया। खान्देश्वर स्टेशन परिसर में भी बिना अनुमति व्यवसाय करने वालों को हटाया गया।

बुधवार को कार्रवाई का दायरा और बढ़ाते हुए सेक्टर 21 में दो अवैध नर्सरी, कबाड़ और साइकिल विक्रेताओं की झोपड़ियों को हटाया गया। सेक्टर 34 में हाथगाड़ी हटाई गई, जबकि नीलकंठ स्वीट के पास नारियल विक्रेता पर भी कार्रवाई की गई। इस अभियान का नेतृत्व सहायक आयुक्त डॉ. रूपाली माने और प्रभाग अधीक्षक दशरथ भंडारी के मार्गदर्शन में किया गया।

नवीन पनवेल में भी सख्ती, फुटपाथ पर कारोबार करने वालों पर कार्रवाई

प्रभाग समिति ‘ड’ के तहत 21 अप्रैल को नवीन पनवेल में भी अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। सेक्टर 3 में सब्जी और फल विक्रेताओं से माल जब्त किया गया, जबकि सेक्टर 2 और शिवा कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में अवैध रूप से चिकन बेचने वालों पर कार्रवाई की गई।

ब्रिजवासी बिकानेर स्वीट के पास से सिलेंडर और काउंटर जब्त किए गए। विचुंबे रोड पर फुटपाथ पर बैठे सब्जी विक्रेताओं को हटाकर उनके प्याज और आलू जब्त कर गोदाम में जमा कराए गए।

महापालिका ने स्पष्ट किया है कि शहर को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


Most Popular News of this Week

नवी मुंबईत ‘कोयता गँग’ची...

19 वर्षीय तरुणाची डोक्यात वार करून निर्घृण हत्या; आरोपी फरारशीतल वाघमारेनवी...

नशे के कारोबार पर नवी मुंबई...

4 महिला तस्करों पर 22 केस, एक पर MCOCA; दो जेल में, एक महाराष्ट्र से बाहर!नवी मुंबई:...

नवी मुंबई में इस बार गूंजेगा...

नवी मुंबई। गणेशोत्सव को पर्यावरणपूरक, प्लास्टिकमुक्त और प्रदूषणमुक्त...

कलवा के नए ब्रिज पर रफ्तार का...

ठाणे। कलवा इलाके में गोडबंदर रोड से ठाणे-बेलापुर रोड की ओर जाने वाले नए कलवा...

तुर्भे MIDC में FDA की छापेमारी, 75.21...

‘साधना एंटरप्राइज’ का लाइसेंस रद्द; खाद्य उत्पादों की री-पैकिंग और लेबल में...