नवी पनवेल:
पनवेल तालुका के वाकडी से चिंचवली जाने वाले रास्ते के अंदर एक महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले की जांच पनवेल तालुका पुलिस कर रही है।
11 अप्रैल को वाकडी-चिंचवली गांव की सीमा में वन विभाग की जमीन पर एक महिला का जला हुआ शव होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पनवेल के सहायक पुलिस आयुक्त भाऊसाहेब ढोले और क्राइम ब्रांच की सहायक पुलिस आयुक्त प्रेरणा कट्टे ने भी रात में घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
मुख्य सड़क से करीब 150 से 200 फीट अंदर वन क्षेत्र में यह शव जली हुई अवस्था में मिला। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव यहां लाकर फेंका गया या फिर इसी जगह पर हत्या कर उसे जलाने की कोशिश की गई।
महिला की पहचान होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसकी हत्या किसने, क्यों और कैसे की।
