Breaking News

बोरिवली में बीजेपी नगरसेविका पर गुंडागर्दी का आरोप: दुकान में तोड़फोड़, मंदिर अपमान से बढ़ा विवाद

बोरिवली में बीजेपी नगरसेविका पर गुंडागर्दी का आरोप: दुकान में तोड़फोड़, मंदिर अपमान से बढ़ा विवाद

मुंबई:

बोरिवली पश्चिम में एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां बीजेपी नगरसेविका जिज्ञासा निकुंज शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

वीडियो में नगरसेविका को एक निजी दुकान में जबरन घुसते और वहां रखा सामान बाहर फेंकते हुए देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह दुकान एक निजी संपत्ति है और बिना अनुमति इस तरह की कार्रवाई करना पूरी तरह गलत है।

मामले ने और तूल तब पकड़ लिया जब यह सामने आया कि दुकान के अंदर एक मंदिर भी मौजूद था। आरोप है कि नगरसेविका और उनके साथ मौजूद लोग चप्पल पहनकर ही मंदिर के अंदर चले गए, जिसे लोगों ने धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन इसे निजी मामला बताते हुए हस्तक्षेप नहीं किया गया। इसके बावजूद नगरसेविका ने कथित तौर पर खुद ही कार्रवाई करते हुए दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनके पास इस संपत्ति से जुड़े सभी वैध दस्तावेज हैं, फिर भी उन्हें पिछले दो दिनों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस वजह से मामला और गंभीर हो गया है।

इस पूरे मामले में संजय उपाध्याय की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तो कानून व्यवस्था पर असर पड़ेगा।

मुंबई पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और जांच की बात कही जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Most Popular News of this Week

नवी मुंबईत ‘कोयता गँग’ची...

19 वर्षीय तरुणाची डोक्यात वार करून निर्घृण हत्या; आरोपी फरारशीतल वाघमारेनवी...

नशे के कारोबार पर नवी मुंबई...

4 महिला तस्करों पर 22 केस, एक पर MCOCA; दो जेल में, एक महाराष्ट्र से बाहर!नवी मुंबई:...

नवी मुंबई में इस बार गूंजेगा...

नवी मुंबई। गणेशोत्सव को पर्यावरणपूरक, प्लास्टिकमुक्त और प्रदूषणमुक्त...

कलवा के नए ब्रिज पर रफ्तार का...

ठाणे। कलवा इलाके में गोडबंदर रोड से ठाणे-बेलापुर रोड की ओर जाने वाले नए कलवा...

तुर्भे MIDC में FDA की छापेमारी, 75.21...

‘साधना एंटरप्राइज’ का लाइसेंस रद्द; खाद्य उत्पादों की री-पैकिंग और लेबल में...